एक्सप्लोरर

यूपी कैडर की महिला आईपीएस अपर्णा कुमार ने रचा इतिहास, माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराकर देश का नाम किया रौशन

यूपी कैडर की महिला आईपीएस अफसर ने भारत का नाम रौशन किया है। उन्होंने माउंट डेनाली पर्वत पर तिरंगा फहराकर पर्वतारोहण में नया इतिहास रच दिया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। यूपी कैडर की आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार ने एक नया इतिहास रच दिया है। आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार ने यूएसए के अलास्का में स्थित माउंट डेनाली पर्वत पर हिंदुस्तान का तिरंगा फहरा कर ना सिर्फ देश का बल्कि आईटीबीपी और यूपी पुलिस का भी मान बढ़ाया है।

अपर्णा कुमार 2002 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस अफसर हैं और वो देश की पहली ऐसी आईपीएस अफसर हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में मशहूर सेवेन कांटिनेंट (सात पर्वतमालाओं) पर भारतीय तिरंगा फहराया है। भारत में ऐसे पर्वतारोही गिने चुने हैं जिन्होंने दुनिया की सात सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर फतेह हासिल की हो और अपर्णा कुमार उनमें से एक हैं।

माउंट डेनाली पर्वत पर क्लामबिंग के लिए अपर्णा ने 15 जून को भारत छोड़ा था और उनकी तैयारी 10 जुलाई के आसपास इस पर्वत पर चढ़ने की थी लेकिन वहां के साफ मौसम ने अपर्णा को ये कीर्तिमान रचने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करने दिया और अपने तय समय से दस दिन पहले ही अपर्णा कुमार ने ये सफलता हासिल कर ली। जिस वक्त वो चढ़ाई कर रहीं थीं उस वक्त वहां का तापमान माइनस 40 डिग्री के आसपास था और 250 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही थी। आपको बता दें कि माउंट डेनाली पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई 20320 फीट है।

यूपी कैडर की महिला आईपीएस अपर्णा कुमार ने रचा इतिहास, माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराकर देश का नाम किया रौशन

ऐसे शुरु हुआ पर्वतारोहण का शौक अपर्णा कुमार 2016 में माउंट एवरेस्ट पर भी भारतीय तिंरगा फहरा चुकी हैं। उससे पहले साल 2015 में माउंट एकांकागुआ, 2014 में माउंट किलिमंजारो और 2015 में ही माउंट एल्ब्रुस पर भी फतेह हासिल कर चुकी हैं। दरअसल अपर्णा कुमार को पर्वतारोहण का शौक 2013 में लगा जब वो मुरादाबाद पीएसी में तैनात थी। उसके बाद उन्होंने माउंटीनियरिंग का एक बेसिक कोर्स किया और फिर उनका पर्वतारोहण का ये सफर शुरू हुआ। अब अपर्णा कुमार का अगला लक्ष्य अब साल 2020 में नार्थ पोल पर भारतीय तिंरगा फहराना है।

आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार अभी अलास्का में ही मौजूद हैं उनके पति सीनियर आईएएस संजय कुमार का कहना है कि अभी उन्हें वापस आने में तकरीबन एक हफ्ते का वक्त और लग जाएगा। अभी तक उनसे परिवार की बात नहीं हुई है, केवल एक सैटेलाइट फोन के माध्यम से अपर्णा कुमार ने अपनी सफलता का संदेश परिवार तक भेजा है।

यूपी कैडर की महिला आईपीएस अपर्णा कुमार ने रचा इतिहास, माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराकर देश का नाम किया रौशन

वो अपर्णा की इस सफलता का सारा श्रेय उनकी मेहनत और जज्बे को देते हैं। संजय कुमार का कहना है कि अपर्णा जो एक बार ठान लेती हैं तो उसे करके ही दम लेती हैं। अपर्णा कुमार को पर्वतारोहण के लिए साल 2016 में यश भारती सम्मान भी मिल चुका है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget