एक्सप्लोरर

UP News: एशियन गेम्स में डंका बजाने वाले तीरंदाज दिखेंगे यूपी में, जानें- कब और कहां होगा प्रतियोगिता का आयोजन

Lucknow News: एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज जल्द ही यूपी में भी खेलते हुए नजर आएंगे. नवंबर में होने वाली प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे.

Lucknow Archery Competition: चीन के ग्वांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले भारतीय तीरंदाज अब नवंबर में उत्तर प्रदेश में अपना हुनर दिखाते नजर आएंगे. 25 से 30 नवंबर के मध्य रामनगरी अयोध्या में सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसमें देश भर के शीर्ष तीरंदाज अपने स्किल का प्रदर्शन करेंगे.

सीएम योगी इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे, जबकि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समापन समारोह में हिस्सा लेंगे. गौरतलबै है कि भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स में देश के लिए 3 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ कुल 5 पदक जीते हैं. सीएम योगी ने सभी विजेताओं को जीत की बधाई भी दी है और अब वह उनकी मेजबानी भी करेंगे. 

25 नवंबर को सीएम करेंगे उद्घाटन 

विभाग ने जो शेड्यूल तय किया है, उसके अनुसार देश के कई राज्यों की टीमें 24 नवंबर को प्रतियोगिता के लिए अयोध्या पहुंच जाएंगी. 25 नवंबर को सीएम योगी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे. प्रतियोगिता इंडिविजुअल, टीम और मिक्सड टीम इवेंट में इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड के तहत खेली जाएगी. 

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी होंगे शामिल

प्रतियोगिता में देश भर से 1100 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे, जिसमें 550 पुरुष और 550 महिला प्रतिभागी होंगी. इनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे. प्रतियोगिता के साथ ही खिलाड़ी भगवान राम के बन रहे मंदिर का भी अवलोकन करेंगे. 

उत्तर प्रदेश में तीरंदाजी के सबसे बड़े अयोजन से प्रदेश में इस खेल के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. यूपी खेलों के बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है. इस वर्ष ही प्रदेश ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, डेविस कप और मोटो जीपी जैसे बड़े आयोजनों का सफलतापूर्वक अयोजन किया है. सीनियर नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद की भाभी जैनब ने खेला नया पैंतरा, उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट पहुंची, दाखिल की ये अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget