एक्सप्लोरर

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, 4 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

Noida News In Hindi: नोएडा पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 4 महिलाओं से सहित गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा की थाना 113 पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने सेक्टर-73 स्थित 'एंथूरियम बिजनेस पार्क' में छापेमारी कर 2 पुरुषों और 4 महिलाओं समेत कुल 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापन देकर बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाता था.

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक,  पुलिस की गिरफ्त खड़े सरीम खान, शोएब खान, रितिका,  मन्तसा अब्बासी,  फातिमा,  खुशी उर्फ खुशबू अंतरराष्ट्रीय ठगों रैकेट के सदस्य है, जो देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाता था.

सोशल मीडिया पर चलाते थे 'WE ARE HIRING' के पेड विज्ञापन

इस बाबत एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर सरीम खान और शोएब खान को हिरासत में लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग M/S RECRUITE SERVICE नाम की फर्जी कंपनी चला रहे थे. ये फेसबुक और इंस्टाग्राम पर "WE ARE HIRING" के पेड विज्ञापन चलाते थे और विदेश में, खास तौर पर क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने का झांसा देते थे.

शातिर ठग मेल पर भेजते थे फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर

एडिशनल डीसीपी ने बताया इस गैंग का मोडस ऑपेरंडी था, सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोगों का डेटा इकट्ठा करना. पीड़ितों को कॉल कर 30 से 40 हजार रुपये तक की वसूली करना. विश्वास जीतने के लिए ईमेल के जरिए फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजना और आफिस बदल कर गायब हो जाना. इस तरह ठगी कर मुनाफा आपस में बांट लेते थे.

छापेमारी के दौरान मोबाइल लैपटॉप सहित अन्य सामग्री बरामद

उन्होंने बताया कि इस काम करने के लिए इस गैंग ने एंथूरियम बिजनेस पार्क सेक्टर 73 आफिस रेंट पर ले रखा था, जहां पर की गई छापेमारी के दौरान 07 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 CPU (4 बड़े, 1 छोटा), 05 की-बोर्ड, 04 माउस और 01 राउटर.02 बैंक पासबुक, 01 एटीएम कार्ड, 20 डायरियां (नोटपैड), 02 मोहरें और 44 फोटोस्टेट दस्तावेज बरामद किए हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget