एक्सप्लोरर

गोंडा में किशोरी पर जानलेवा हमला, युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका, हालत नाजुक

यूपी के गोंडा में एक किशोरी पर युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसकी जान लेने की कोशिश की. परिजनों का इस मामले में कहना है कि, इस हमले के पीछे वजह क्या है, ये जानकारी नहीं है.

गोंडा: गोंडा के थाना छपिया क्षेत्र के कुसमी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक विशाल नाम का युवक गांव की लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया. जब आरोपी लड़की को जलाने में असफल रहा तो चाकू से बालिका के गले व हाथों पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे गले व हाथ की उंगलियों पर गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों को जानकारी मिलने पर घायल बालिका को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. लेकिन अभी तक इस पूरे घटना का क्या कारण है, इस पर परिजन कुछ जवाब नहीं दे पा रहे हैं. उनका कहना है कि जब आरोपी पकड़ा जाएगा या मेरी बेटी बोलने की स्थिति में होगी तभी स्थिति साफ हो पाएगी.

घटना के पीछे वजह का खुलासा नहीं

लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी कि, कोई पुराना विवाद या एक तरफा प्यार के कारण घटना को अंजाम दिया गया. फिलहाल पूरे मामले पर घायल बालिका भी कुछ नहीं बोल रही है. लेकिन जब आरोपी सलाखों के पीछे होगा तो घटना के कारणों का राज खुलेगा.

वहीं, घायल के परिजन का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने मेरी भतीजी को चाकू से हमला किया है. जहां गर्दन और हाथ में गंभीर चोट है. पहले तो जलाने का प्रयास किया और जब जला नहीं पाया तो चाकू से हमला कर दिया. थाने में मुकदमा लिखवा दिया है जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

आरोपी को पकड़ने के लिये टीम बनाई गई

पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी मनकापुर का कहना है कि, थाना छपिया क्षेत्र में एक बालिका के ऊपर गांव के एक युवक द्वारा हमला किया गया है. हमले के द्वारा बालिका को गंभीर चोटें आईं. घटना की सूचना होने पर पहले तो बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया इलाज के लिए ले जाया गया अब उसका इलाज  जिला अस्पताल में चल रहा है. स्थिति अब स्थिर है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

UP: चार साल में चार लाख लोगों को मिला रोजगार, साल के अंत तक पांच लाख नौकरी देने का लक्ष्य, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget