एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में औद्योगिक शिखर सम्मेलन शुरू, पहाड़ और मैदान के विकास में दूर होंगी विषमताएं

उत्तराखंड के विकास के लिये राज्य सरकार ने औद्योगिक शिखर सम्मेलन की शुरुआत की है। इस दौरान तमाम उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिये नये विचारों के साथ उद्योग धन्धों को लगाने के लिये प्रेरित किया जाएगा

हरिद्वार, एजेंसी। उत्तराखंड के विकास के लिये राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को दो दिवसीय औद्योगिक सम्मेलन का उद्धाटन किया। उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वाहन किया कि वे पहाड़ के लिये अपने नये विचार लाएं। यहां बीएचईएल में भारतीय औद्योगिक परिसंघ और उत्तराखण्ड उद्योग द्वारा आयोजित दो दिवसीय औद्योगिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अभी तक उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्र के लिए 40 हजार करोड़ रूपये से अधिक के एमओयू पर निवेशकों द्वारा हस्ताक्षर किये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि निवेशकों ने राज्य का उत्साह बढाया है और वे पहाड़ों में भी उद्योग लगाने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के वन क्षेत्र का 27 प्रतिशत क्षेत्र चीड़ वृक्ष से आच्छादित है जिससे विभिन्न प्रकार के उत्पाद बन रहे हैं।

उन्होंने कहा, ' राज्य के संतुलित विकास के लिए आवश्यक है कि पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिले। राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। उद्यमी भी पहाड़ के लिए अपने विशेष और नये आइडिया से पहाड़ और मैदान के विकास को संतुलन प्रदान करने में सहभागी बनें ।' रावत ने कहा कि हमारा प्रयास पहाड़ी क्षेत्र की प्रति व्यक्ति आय बढाकर मैदान और पर्वतीय जिलों की आय विषमता को दूर करना है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को इसी क्रम में उद्योग का दर्जा दिया गया है, एमएसएमई में जिलाधिकारियों को निवर्तन अधिकार दिये गये हैं ताकि छोटे उद्यमियों को देहरादून के लिए भागना न पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति उद्योगों के लिए अत्यधिक अनुकूल है और राज्य में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए ’निवेश संवर्द्धन एवं सुविधा केंद्र’ बने हैं ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget