एक्सप्लोरर

लखनऊ में वक्फ कानून को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इंद्रेश कुमार ने पूछा- देश यज़ीद के साथ जाएगा या हुसैन के?

इंद्रेश कुमार ने देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की बात करते हुए कहा कि आज जिस मजहबी सोच से समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, वह पहले नहीं थी.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर फैल रही भ्रांतियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. मंच देशभर के 100 से ज्यादा शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और 500 से अधिक सेमिनार आयोजित करेगा. इसी सिलसिले में मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार आज लखनऊ प्रेस क्लब में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे.

इंद्रेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वक्फ संपत्तियों को माफिया मुक्त बनाना वक्त की जरूरत है. उन्होंने सवाल उठाया, 'आपको क्या चाहिए? माफिया युक्त वक्फ या माफिया मुक्त वक्फ?' उन्होंने साफ कहा कि इस बिल के पास होने के दिन ही वक्फ बोर्ड माफियाओं से मुक्त हुआ था.

इंद्रेश कुमार ने देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की बात करते हुए कहा कि आज जिस मजहबी सोच से समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, वह पहले नहीं थी. '200 साल पहले हमारे और आपके पूर्वजों ने ईद नहीं मनाई थी, वे हिंदुस्तानी थे, उन्होंने नवरात्र और रामनवमी मनाई थी,' उन्होंने कहा.

मंच के संरक्षक ने मुस्लिम समाज से सवाल किया कि क्या वे मुर्शिदाबाद की घटनाओं पर चुप रहेंगे? 'मुर्शिदाबाद में जिन लोगों को उजाड़ा और मारा गया, क्या वह शरीयत में आता है?' उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं का विरोध नहीं किया गया तो समाज का भरोसा टूटेगा.

उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'क्या ममता, लालू, अखिलेश, राहुल या अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को मुर्शिदाबाद नहीं जाना चाहिए? अगर वे नहीं जाते, तो क्या वे हमवतनी हैं?' उन्होंने मंच से सवाल किया, 'हमें तय करना है, देश यज़ीद के साथ जाएगा या हुसैन के.'

इंद्रेश कुमार ने कहा कि संविधान और मोहब्बत के रास्ते पर चलना ही असली इस्लाम है. 'जो संविधान की इज्जत नहीं करता, वह रसूल का समर्थक नहीं हो सकता.' उन्होंने कहा कि 'हमें तय करना है कि देश को दारा शिकोह के हाथ में देना है या औरंगज़ेब के.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget