एक्सप्लोरर

विदेशों में फंसे भारतीयों की आज से होगी वतन वापसी....हफ्ते भर तक 64 उड़ान देंगी अभियान को अंजाम

कोरोना संकट के चलते दुनिया भर में लोग इधर उधर फंसे हैं। इनमें कई भारतीय भी अन्य देशों में फंसे हैं। अब सरकार इन्हें वापस ला रही है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। आज दो फ़्लाइट से 350 लोग देश वापस लौटेंगे। करीब एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान में फिलहाल 64 उड़ानों और कुछ नौसैनिक पोत के जरिए लोगों को वापस लाने की तैयारी की गई है। एक सप्ताह में 64 उड़ानों के जरिए देश के 10 सूबों में 14500 से अधिक भारतीय वापस लौटेंगे। सबसे ज़्यादा 15 फ्लाइटें केरल पहुंचेंगी। दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु के लिए 11 प्रत्येक, तेलंगाना 7 और गुजरात 5 उड़ानें पहुंचेंगी। बांग्लादेश से करीब 600 जम्मू-कश्मीर के 600 नागरिकों की भी वापसी होगी जिनमें कई छात्र शामिल हैं।

सबसे ज़्यादा 2100 नागरिक अमेरिका से लाए जाएंगे। वहीं संयुक्त अरब अमीरात से 1600 नागरिक वापस लौटेंगे। वापसी प्लान में प्राथमिकता उन लोगों को दी जा रही है जिनके साथ कोई मजबूरी या मुश्किल है। खड़ी देशों के अलावा मलेशिया, सिंगापुर, फिलिपीन्स जैसी पूर्वी एशियाई मुल्कों और अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से भी पहले दौर की फ्लाइट में लोगों को लाया जा रहा है। मालदीव से भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत 700 भारतीय नागरिकों को लेकर आएगा यह पोत 8 मई को माले से कोच्चि के बीच चलेगा। नौसेना पोत के जरिए होने वाली यात्रा का खर्च सरकार वहन करेगी।

सबके लिए वतन वापसी का यह सफर मुफ्त नहीं होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, लंदन से मुंबई आने वाले व्यक्ति को 50 हज़ार और शिकागो से दिल्ली आने वाले शख्स को 1 लाख रुपए देने होंगे। गृह मंत्रालय ने कहा है कि उड़ान से पहले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन भारतीयों में खांसी, बुखार या सर्दी के लक्षण पाए जाते हैं उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, भारत आने के बाद इन लोगों को 14 दिनों तक अस्पताल या किसी अन्य स्थान पर क्वारंटीन में रखा जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget