एक्सप्लोरर

Amroha: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी दे रहे क्रिकेट को बढ़ावा, अमरोहा में बनवा रहे स्टेडियम

Amroha News: अमरोहा में जल्द एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. इस स्टेडियम का निर्माण भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी करवा रहे हैं. इससे क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा.

Cricket Stadium In Amroha: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम का निर्माण करवा रहे हैं. शमी अपने गांव अलीपुर सहसपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनवा रहे हैं. स्टेडियम बनने से स्थानीय युवा यहां प्रैक्टिस कर सकेंगे. इससे पहले उन्होंने एक क्रिकेट मैदान तैयार कराया है जहां युवा हर रोज प्रैक्टिस करते हैं.

मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि मोहम्मद शमी का सपना है कि वह गांव में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाला क्रिकेट मैदान तैयार करवाएं ताकि गांव के युवाओं को क्रिकेट सीखने के लिए कहीं और न जाना पड़े. उनका कहना है कि जैसा संघर्ष क्रिकेट सीखने के लिए उन्होंने किया वैसा आने वाली पीढ़ी को न करना पड़े, बल्कि उनके गांव में ही सब सुविधाएं उन्हें मिल जाए. 

क्रिकेट एकेडमी खोलने की तैयारी 
इसके लिए मोहम्मद शमी गांव में ही एक क्रिकेट एकेडमी भी खोलने जा रहे हैं. मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हबीब ने बताया कि कोरोना काल में जब मोहम्मद शमी घर पर थे तो उन्हें प्रेक्टिस करने के लिए मैदान की जरूरत महसूस हुई और तभी हमने जल्दी से एक मैदान तैयार कराया और उसमें एक पिच बनवाई और अब इस मैदान में चार पिच बनकर तैयार हो गई है. लेकिन हम इसे विश्व स्तरीय क्रिकेट मैदान बनवाना चाहते हैं. जिसमें 11-12 पिच हों और यहां पर दिन रात मैच खेला जा सके. 


Amroha: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी दे रहे क्रिकेट को बढ़ावा, अमरोहा में बनवा रहे स्टेडियम

शमी ने बचपन में किया संघर्ष
मोहम्मद शमी के क्रिकेट कोच बदरुद्दीन ने बताया कि अलीनगर सहसपुर गांव में अभी क्रिकेट मैदान में चार क्रिकेट पिच बनकर तैयार हो चुकी है. इसके अलावा एक बड़ा क्रिकेट मैदान यहां बनाया जाना है. उन्होंने बताया कि मोहम्मद शमी चाहते हैं कि गांव में युवाओं को क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए एक अच्छी एकेडमी होनी चाहिए और उसमें सभी सुविधाएं हों ताकि आसपास के इलाके के युवा क्रिकेट सीख सकें और आगे चलकर अच्छे खिलाड़ी बन सके. बदरुद्दीन ने बताया कि मोहम्मद शमी ने बचपन में बहुत संघर्ष किया है. वह अपने पिता के साथ गांव से मुरादाबाद मेरे पास क्रिकेट सीखने के लिए आते थे.

ये भी पढ़ें: Unnao News: उन्नाव में एसपी ने 35 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, जानिये किसकी कहां हुई तैनाती

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget