एक्सप्लोरर

भारतीय क्रिकेट टीम को भेजी जाएगी वाराणसी की खास साड़ी, जानिए क्या बोले बुनकर

UP News: भारतीय टीम की टी-20 2024 विश्व कप में शानदार जीत के बाद सभी वर्गों में खुशी का माहौल है. अब बनारस के बुनकर भारतीय टीम को रेशम व हथकरघा की मदद से बनाई जानी वाली साड़ी को भेट करेंगे.

Varanasi News: भारत में क्रिकेट को लेकर एक अलग ही जुनून है. 2024 विश्व कप में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद सिर्फ क्रिकेट फैंस का नहीं बल्कि सभी वर्ग के लोगों का जोश हाई है. भारतीय टीम के इस शानदार उपलब्धि के बाद अलग-अलग तरीके से टीम को बधाई दी जा रही है. इसी क्रम में बनारस के व्यापारियों और बुनकर समाज की तरफ से भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को एक एक स्पेशल बनारसी साड़ी भेंट करने का निर्णय लिया गया है.

 इस खास साड़ी के बारे में बताते हुए अदीबा ने कहा कि बनारसी साड़ी देश और दुनिया में काफी मशहूर है और खास तौर पर यह शहर की पहचान के रूप में भी देखी जाती है. हम सभी लोग क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद काफी खुश हैं. और इसलिए एक खास बनारसी साड़ी भारतीय क्रिकेट टीम को तोहफा देने के लिए तैयार किया गया है. इस साड़ी को शुद्ध रेशम व हथकरघा की मदद से तैयार किया गया है. नीले रंग की इस साड़ी में बैट बॉल स्टंप और विश्व कप की आकृति को भी दर्शाया गया है जो काफी खूबसूरत प्रतीत हो रहा है.

 'लंबे समय से था इस पल का इंतजार'
वर्ल्ड कप की आकृति वाली यह खास बनारसी साड़ी को तैयार करने वाले सर्वेश कुमार ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि हमारी भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और इस पल का हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. पिछले कई बड़े मैच में टूर्नामेंट जीतने के बेहद नजदीक होते हुए भी हम सफलता नहीं प्राप्त कर पा रहे थे. लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए शानदार जीत हासिल की है. T -20 विश्व कप जीत कर हमारे भारतीय खिलाड़ी भारत लौट रहे हैं. 

यह खास प्रकार की बनारसी साड़ी भारतीय टीम के सभी सदस्यों को प्रदान की जाएगी. यह बनारस की पहचान है. इसे बुनकरों की कड़ी मेहनत द्वारा तैयार किया गया है. इसको लेकर पीएमओ के माध्यम से बीसीसीआई और अन्य संस्थाओं से संपर्क किया गया है. जिसके तहत इस तोहफे को भारतीय टीम तक पहुंचाया जा सके.

 भारतीय क्रिकेट टीम ने बढ़ाया देश का मान 
वहीं इस बनारसी साड़ी को आकार देने वाले बुनकर भाइयों ने कहा कि T20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है. हम सभी इससे काफी खुश हैं. और भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में हमने यह साड़ी तैयार की है. हमारी यही तमन्ना है कि भारतीय खिलाड़ियों के परिवार को यह साड़ी भेंट की जाए.

ये भी पढ़ें: UP News: गोरखपुर को सर्वोदय बालिका विद्यालय की मिलेगी सौगात, सीएम योगी करेंगे इसका लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget