एक्सप्लोरर

Coronavirus: मलेरिया की दवा निर्यात करने को तैयार भारत, जानिए आखिर क्यों ट्रंप ने मांगी है मोदी से मदद

Coronavirus: भारत सरकार ने मलेरिया की दवा निर्यात करने का फैसला लिया है। अमेरिका समेत भारत के कई पड़ोसी देशों ने भी मलेरिया की दवाई के लिए भारत से मदद मांगी है। जानिए, आखिर मलेरिया की दवाई का कोरोना वायरस के इलाज से क्या लेना-देना है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारत सरकार (Indian Government) ने मलेरिया की दवा (Malaria Medicine) निर्यात करने का फैसला लिया है। मंगलवार को अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि  भारत अपने पड़ोसी देशों समेत अन्य को मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन निर्यात करेगी। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी (Coronavirus) से निपटने के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी के अनुरूप ये फैसला लिया गया है। बता दें कि ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली सबसे पुरानी और सस्ती दवा है।

कोरोना के इलाज में मलेरिया की दवा का इस्तेमाल

पिछले महीने भारत ने हाइड्रोक्सीलक्लोरोक्वीन (hydroxychloroquine) के निर्यात पर रोक लगा दी थी। दरअसल, ऐसी खबरें सामने आईं थी कि कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका जिक्र कोरोना संकट से जूझ रहे अमेरिका ने भी किया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Tump) ने भारत ने मलेरिया की दवाई निर्यात करने के लिए आग्रह किया था।

moditrump- malaria

ट्रंप ने भारत को दी थी धमकी

हालांकि, इसके बाद ट्रंप के तेवर कुछ तल्ख की दिखाई दिए और उन्होंने भारत को आगाह करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत अनुरोध के बावजूद अगर भारत हाइड्रोक्सीलक्लोरोक्वीन का निर्यात नहीं करता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई कर सकता है।उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी होगी, अगर भारत नहीं मानता है, क्योंकि अमेरिका से उसके अच्छे संबंध हैं।

भारत करेगा पेरासिटामोल और एचसीक्यू का निर्यात: विदेश मंत्रालय

इस सब के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'भारत का रुख हमेशा से यह रहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुटता और सहयोग दिखाना चाहिए। इसी नजरिए से हमने अन्य देशों के नागरिकों को उनके देश पहुंचाया है।' उन्होंने इस विषय पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'वैश्विक महामारी के मानवीय पहलुओं के मद्देनजर, यह फैसला किया गया है कि भारत अपने उन सभी पड़ोसी देशों को पेरासिटामोल और एचसीक्यू (हाइड्रोक्लोरोक्वीन) को उचित मात्रा में उपलब्ध कराएगा, जिनकी निर्भरता भारत पर है।'

अमेरिका के अलावा इन देशों ने भी भारत से मांगी मदद

दरअसल, अमेरिका के अलावा भारत को अपने निकटतम पड़ोसी देशों श्रीलंका और नेपाल के अलावा कई अन्य देशों से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (मलेरिया की दवाई) की आपूर्ति को लेकर अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

आखिर ट्रंप ने भारत से मलेरिया की दवाई क्यों मांगी?

ये तो अबतक सभी जान चुके हैं कि कोरोना वायरस की जंग जीतने के लिए अभी तक कोई भी टीका नहीं बना है, लेकिन अमेरिका में इसके इलाज के लिए मलेरिया की दवाई का इस्तेमाल हो रहा है। कहा जा रहा है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल करने से अमेरिका में कई कोविड-19 मरीज ठीक भी हुए हैं। यहीं वजह है कि ट्रंप ने भारत से इस दवा को अमेरिका को देने के लिए आग्रह किया था। हालांकि, ट्रंप ने जिस दवा को अमेरिका के लिए मांगा है, उसके निर्यात पर भारत में पहले से ही प्रतिबंध लगा है। 25 मार्च 2020 को डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने इस दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगाते हुए सर्कुलर जारी किया था। हालांकि, अब भारत सरकार ने दवा के निर्यात का फैसला लिया है।

भारत में मलेरिया की दवा की सप्लाई में कोई कमी नहीं

भारत में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल आर्थेराइटिस(गठिया), मलेरिया और ल्यूपस (LUPUS) नाम की बीमारी के इलाज में किया जाता है। भारत में ये दवा पांच कंपनियां - Cipla, IPCA, Intas, Wallace और Zydus Cadila बनाती हैं। भारत में इस दवा की सप्लाई में कोई कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें:

क्या Coronavirus की महामारी खत्म होने के बाद कई मायनों में बदल जाएगी दुनिया?

Lockdown खत्म होने के बाद कब और कैसे बहाल होंगी रेल सेवाएं, क्या हैं जरूरी तैयारी;किसको मिलेगी यात्रा की परमीशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget