एक्सप्लोरर

पूर्व NSG कमांडो अमित फौजी ने जताई फिर सेना में लौटने की इच्छा, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

UP News: ऑपरेशन सिंदूर भारत और पाकिस्तान के बढ़े तनाव के बाद पूर्व और रिटायर्ड जवानों ने फिर से सेना में जाने की इच्छा जतानी शुरू कर दी. मेरठ में भी पूर्व जवान ने ऐसी इच्छा जताई है.

Meerut News: पूर्व एनएसजी कमांडो और बसपा से जिला पंचायत सदस्य अमित फौजी देश के लिए एक बार फिर जान की बाजी लगाने को तैयार हैं. उन्होंने शनिवार को मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को राष्ट्रपति के नाम एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने सेना में दोबारा भर्ती की इच्छा जताई है. अमित फौजी का कहना है कि अगर देश को उनकी जरूरत है, तो वह जिला पंचायत सदस्य का पद भी त्यागने को तैयार हैं.

अमित फौजी ने साफ कहा कि “मैंने भारतीय सेना में 17 साल सेवा दी है. एनएसजी कमांडो के रूप में देश के लिए ऑपरेशन किए हैं. अब अगर मेरी सेना को जरूरत है तो मैं फिर से वर्दी पहनने को तैयार हूं. जरूरत पड़ी तो अपने प्राण भी देश पर न्यौछावर कर दूंगा.”

रिटायर होने के बाद शुरू की थी समाजसेवा
गौरतलब है कि अमित फौजी मेरठ के वार्ड 29 से बहुजन समाज पार्टी के जिला पंचायत सदस्य हैं. सेना से रिटायर होने के बाद वे समाजसेवा और राजनीति से जुड़ गए. लेकिन हाल के दिनों में सीमा पर बढ़ते तनाव और आतंकी घटनाओं को देखते हुए उनका देशभक्ति का जज़्बा फिर से जाग उठा है. उन्होंने कहा, “देश में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं. सेना को जिस भी रूप में मेरी जरूरत महसूस हो, मैं तैयार हूं. अगर दोबारा वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का मौका मिला तो ये मेरे जीवन का सौभाग्य होगा.”

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने भी उनके पत्र को गंभीरता से लिया और कहा कि इस भावना का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने आश्वस्त किया कि यह पत्र उचित माध्यम से राष्ट्रपति और रक्षा मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा.

NSG कमांडों के रूप में ऑपरेशनों का रह चुके हैं हिस्सा
अमित फौजी ने सेना में 17 वर्षों तक सेवा की है. वह एनएसजी कमांडो के रूप में देश के कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों का हिस्सा रह चुके हैं. एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) देश की सबसे खास सुरक्षा इकाई है, जो आतंकी हमलों, हाई रिस्क ऑपरेशनों और वीवीआईपी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है. एनएसजी कमांडो का प्रशिक्षण बेहद कठिन होता है और यह सिर्फ चुनिंदा जवानों को ही मिलता है.

आज जब देश आतंकवाद और सीमा पार से हमलों की चुनौती से जूझ रहा है, ऐसे में एक पूर्व सैनिक का फिर से सेवा देने का आग्रह अपने आप में मिसाल है. अमित फौजी का यह कदम देशप्रेम और बलिदान की भावना को एक बार फिर सामने लाता है.

ये भी पढ़ें: यूपी में टूट जाएगा INDIA अलायंस? BJP के साथ आएंगे अखिलेश यादव! वरिष्ठ सांसद का बड़ा दावा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget