एक्सप्लोरर

UP Rain: यूपी में बारिश का कहर, बिजली गिरने व अन्य कारणों से दो दिनों में अब तक 18 लोगों की मौत

UP Weather Updates: राज्य में बिजली गिरने से प्रयागराज में तीन और चंदौली, सीतापुर, अलीगढ़ और हरदोई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

UP Weather:  उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने, डूबने और बोरवेल में गिरने की विभिन्न घटनाओं में पिछले दो दिनों में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है.  शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. इसमें मुजफ्फरनगर में दो और फतेहपुर, अलीगढ़ तथा गोरखपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

बिजली गिरने से प्रयागराज में तीन लोगों की मौत
राज्य में बिजली गिरने से प्रयागराज में तीन और चंदौली, सीतापुर, अलीगढ़ और हरदोई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, फतेहपुर, आगरा और अमेठी में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी. बयान के मुताबिक, मथुरा में बोरवेल में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि सुल्तानपुर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मृतकों के परिजनों को दिए गए 4-4 लाख रुपए 
सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है. इस बीच, बाढ़ के खतरे को देखते हुए राज्य के 44 जिलों में राहत एवं बचाव कार्य में 67 दलों को तैनात किया गया है. बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री की ओर से जरूरत के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्स्टैबुलरी (पीएसी) के दलों को तैनात करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में अभी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में सुबह से तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश होगी. खासतौर पर 26 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया है.

यह भी पढ़ें:

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड में SIT की जांच जारी, प्रभारी रेणुका बोलीं- रिसॉर्ट के सभी लोगों की बनी लिस्ट, होगी कड़ी पूछताछ

CM Yogi Adityanath: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह महीने पूरे, यहां पढ़े क्राइम कंट्रोल से लेकर रोजगार तक 15 बड़ी उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget