एक्सप्लोरर

पीलीभीत: शराबी को झगड़ा करने से रोकना वृद्ध को पड़ा महंगा, धारदार हथियार से कर दी हत्या

पीलीभीत में एक शराबी को झगड़ा करने से रोकना वृद्ध को महंगा पड़ गया. शराबी ने वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत में घर मे शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को रोकना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया. आरोपी शराबी ने झगड़ा शांत कराने गए वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, गांव में दिन दहाड़े वृद्ध की हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, आरोपी घायल शराबी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है. घटना थाना बीसलपुर क्षेत्र के चौसर हरदोई पट्टी की है .
pilibhit-murder1
गांव की सड़कों के बीच सन्नाटे में खड़ी खाकी धारी पुलिस और जमीन पर खून से लथपथ पड़ा शव की ये तस्वीरें थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव चौसर हरदोई पट्टी हैं. यहां एक शराबी युवक अपने खेत से घर लौटा और अपने भाई व भाभी से मामूली विवाद पर झगड़ा करना शुरू कर दिया. वहीं, गांव के निवासी 55 वर्षीय कल्याण सिंह झगड़ा होता देख दोनों भाइयों को समझाने के लिए उनके घर चले गए. उसी बीच शराब के नशे में धुत आरोपी मनोज ने वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी.
pilibhit-murder
मृतक के बेटे का आरोप है कि वह अपने खेत पर गन्ना छींलने गया था. उसे खबर मिली कि गांव के ही मनोज ने उसके पिता की बेरहमी से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. जब वह मौके पर पहुंचा, तो अपने पिता का खून से लथपथ शव सड़क के बीच पड़ा पाया, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा का कहना है कि बुधवार को एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या होने का मामला सामने आया था, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी  हमलावर को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget