एक्सप्लोरर

सफाई कर्मचारियों के धोए पैर, फिर की आरती; तिलक लगाकर की कोरोना पर विजय प्राप्त करने की कामना

मेरठ में अनोखे अंदाज में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। सफाईकर्मी के सैनेटाइजर से पैर धुले गए और उनकी आरती कर तिलक लगाकर कोरोना पर विजय प्राप्त करने की कामना की गई।

मेरठ, एबीपी गंगा। यह तो सच है कि वक्त के साथ-साथ सब कुछ बदल जाता है। लॉकडाउन ने सब कुछ बदल दिया और कोरोना ने सब को बदलने पर मजबूर कर दिया। जी हां, क्योंकि एक समय था जब राजा और उसकी सेना युद्ध करने निकला करते थे, तब उनकी आरती की जाती थी और उनको तिलक लगाकर विजय की कामना करते हुए विदा किया जाता था, लेकिन अब जब से वैश्विक महामारी कोरोना ने भारत में अपने पैर पसारे हैं और उस महामारी से लड़ने के लिए जो योद्धा सड़कों पर हैं, लोग उनका अलग-अलग तरीके से सम्मान कर रहे हैं। जो तस्वीरें आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं वह तस्वीरें वाकई में सबसे अलग हैं और सबसे जुदा हैं, क्योंकि इन तस्वीरों में किसी राजा का नहीं, बल्कि सफाई कर्मचारियों का तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी जा रही है। इतना ही नहीं, तिलक लगाने से पहले उनके पैरों को भी धोया गया है।
meerut-2
दरअसल, मेरठ के साकेत निवासी व्यापारी संजीव पाल और उनकी पत्नी मीनाक्षी ने सर्किट हाउस के बाहर पहुंचकर सफाई कर रहे सफाई योद्धाओं का अनोखे तरीके से स्वागत किया। पहले तो संजीव पाल ने कुर्सी पर बैठाकर सफाई कर्मचारियों के सैनिटाइजर से पैर धोए और उसके बाद उनकी पत्नी मीनाक्षी ने सभी की आरती उतारकर तिलक किया।
meerut-3
इस दौरान संजीव ने कहा कि यह सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की रक्षा कर रहे हैं और ऐसे में उनका सम्मान करना भी जनता का फर्ज़ है। इसके साथ ही, संजीव ने प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की आवाज उठाते हुए मांग की है कि सफाई कर्मचारी लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर देश को कोरोना से बचाने के लिए जंग लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें पीपीई किट नहीं दी गई। लिहाजा उन्हें जल्द ही अपना बचाव करने के लिए पीपीई किट दी जाए, क्योंकि अगर हमारे देश के कोरोना योद्धा ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो फिर वह जनता को कैसे बचाएंगे।
meerut-4
संजीव की पत्नी मीनाक्षी का कहना है कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों की आरती कर तिलक इसलिए किया कि ताकि यह सफाई कर्मचारी शहर को साफ करके कोरोनावायरस पर विजय प्राप्त कर सकें।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
Chandauli News: चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
चंदौली में सपा की नेता गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट CCTV में कैद, 5 पर FIR
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
भूसे को लेकर आदेश जारी करने वाले BEO पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगा गया स्पष्टीकरण
Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget