एक्सप्लोरर

संभल हिंसा को लेकर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा दावा, जानें क्या कहा, शेयर किया ये वीडियो

Imran Pratapgarhi News: यूपी के संभल में हिंसा को लेकर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आनन फानन में सर्वे का आदेश होना, तुरंत टीम का पहुंचना, लग रहा है जैसे प्रशासन की पूरी तैयारी थी.

Imran Pratapgarhi On Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद में सर्वे के विरोध में हुई हिंसक घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस बीच शायर इमरान प्रतापगढ़ ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पूरा एक सिस्टम है जो देश में मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपना दुश्मन मानकर व्यवहार कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है.

इमरान प्रतापगढ़ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''पूरा एक सिस्टम है जो खुलेआम देश के मुसलमानों को अपना दुश्मन मानकर व्यवहार कर रहा है, संभल में जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर सीधे फायरिंग करने के वीडियो आये हैं वो ये बताते हैं कि पूरी तैयारी से प्रशासन ने लोगों की जान ली है.''

पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग

उन्होंने आगे कहा, ''आनन फानन में याचिका दाखिल होना, तुरंत सर्वे का आदेश होना, तुरंत टीम का पहुंचना, आज बिना लोगों को विश्वास में लिये सर्वे करना,एैसा लग रहा है जैसे प्रशासन की पूरी तैयारी थी कि किसी तरह संभल का माहौल ख़राब किया जा सके. अवाम से शांति की अपील है और सरकार से भी अनुरोध है कि लोगों की जान लेने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज किया जाये.''

पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

बता दें कि संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार (24 नवंबर) को सर्वे के लिए टीम पहुंची थी. पीटीआई के मुताबिक इस दौरान सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए और इस दौरान तीन व्यक्तियों की मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को जलाने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.

एक स्थानीय अदालत के आदेश पर गत मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वे किया गया था जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त है. दरअसल स्थानीय अदालत में एक याचिका दाखिल करके दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है, वहां पहले हरिहर मंदिर था.

ये भी पढ़ें:

'पत्थर से क्यों भाग रही है पुलिस...', संभल में जामा मस्जिद के पास हुए पथराव को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget