एक्सप्लोरर
एनजीटी से बोली समिति, हरिद्वार वन मंडल में अवैध निर्माण तीन माह के भीतर हटाया जाएगा
एक निगरानी समिति ने एनजीटी को कहा कि हरिद्वार वन मंडल में हुए अवैध निर्माण को तीन माह के भीतर हटाया जाएगा।
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड






















नई दिल्ली, भाषा। वन कानूनों का धड़ल्ले से उल्लंघन होने का आरोप लगाने वाली याचिका पर एक निगरानी समिति ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण को बताया है कि हरिद्वार वन मंडल में हुए अवैध निर्माण को तीन माह के भीतर हटाया जाएगा। पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति यू सी ध्यानी की अगुवाई वाली निगरानी समिति ने एनजीटी को बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण अतिक्रमणकारियों को हटाने संबंधी कार्रवाई में कुछ देरी हुई है।
समिति ने एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ से कहा,‘‘अतिक्रमण की अब कोई नयी घटना नहीं हुई है और कुछ अतिक्रमण हटाए गए हैं। कुछ मामलों में अतिक्रमण हटाने के आदेश हो चुके हैं अथवा अन्य कार्रवाइयां लंबित हैं। अतिक्रमण हटाने की शेष कार्रवाई तीन माह के भीतर पूरी की जानी है।’’
रिलेटेड स्टोरी >>