एक्सप्लोरर

IIT कानपुर में PhD की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, एक सप्ताह के अंदर खुदकुशी की दूसरी घटना

IIT Kanpur Student Suicide Case: पीएचडी की छात्रा को परिजनों ने झारखंड से फोन किया. छात्रा ने पिता की कॉल का जवाब नहीं दिया. कई बार कॉल करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर पिता चिंतित हो उठे.

Student Suicide Case: आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है. पीएचडी की छात्रा ने गुरुवार को फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी. प्रियंका जायसवाल झारखंड की रहने वाली थी. पीएचडी की छात्रा का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला. छात्रा की खुदकुशी से आईआईटी प्रशासन में हड़कंप मच गया. एक हफ्ते में खुदकुशी की दूसरी घटना है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों को बेटी की मौत से गहरा सदमा लगा है. 

आईआईटी कानपुर को क्या हो गया है?

परिजनों से प्रियंका जायसवाल रोजाना फोन पर बात करती थी. गुरुवार की सुबह पिता ने कॉल फोन किया. कई बार कॉल करने के बावजूद प्रियंका की तरफ से जवाब नहीं मिला. बेटी के कॉल नहीं रिसीव करने पर पिता चिंतित हो गए. उन्होंने आईआईटी प्रबंधन को सूचना दी. मैनेजर ऋतु पांडे ने हॉस्टल पहुंचकर कमरे का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई. छात्रों और पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया. अंदर प्रियंका जायसवाल का शव फंदे से झूलता मिला.

अब पीएचडी की छात्रा ने की खुदकुशी

कल्याणपुर सहायक आयुक्त अभिषेक पांडे ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल पहुंचने पर कमरा अंदर से बंद मिला. कमरे का दरवाजा खोला गया. अंदर छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ था. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छात्रा का शव अस्पताल भेज दिया है. बेटी की खुदकुशी की खबर से परिजनों में मातम पसरा है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. 10 जनवरी को भी आईआईटी कानपुर के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी थी. मृतक छात्र मेरठ का रहने वाला था. पुलिस घटना की अभी जांच कर रही थी कि आईआईटी में खुदकुशी का दूसरा मामला सामने आ गया. 

UP News: बीमार ससुर से परेशान बहू का खौफनाक कदम, गला दबाकर की बुजुर्ग की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget