एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में मिली खंडित मूर्तियां समेत अन्य सामग्री रखी लॉकर में, ASI को 17 नवंबर तक देनी है रिपोर्ट

Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी कोर्ट ने एएसआई को 17 नवंबर तक ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण के बारे में अपनी रिपोर्ट कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया है. सर्वे में मिली सामग्रियां लॉकर में रख दी गई हैं.

Gyanvapi Mosque Case: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे एएसआई सर्वे की रिपोर्ट को 17 नवंबर तक पेश करना है. इसी बीच वाराणसी की जिला अदालत द्वारा एएसआई (ASI) सर्वे के दौरान मिले साक्ष्य को सुरक्षित रखने की कार्यवाही को पूर्ण कर लिया गया है. जिला अदालत की ओर से सोमवार को दिए गए आदेश के अनुसार सभी साक्ष्यों की गणना करते हुए उन्हें क्रमबद्ध तरीके से जिला प्रशासन को सौंप दिया गया. इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा वाराणसी के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के डबल लॉकर में साक्ष्य को सुरक्षित रख दिया गया है.

डबल लॉकर में सुरक्षित रखे गए साक्ष्य 

इस मामले में अधिवक्ता सुभाष चंदन चतुर्वेदी ने एबीपी न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि सभी कानूनी कार्यवाही और दलीलें साक्ष्य व सबूत के आधार पर ही पूर्ण की जाती हैं. इसलिए आवश्यक है कि सर्वे के दौरान मिले सभी साक्ष्य और सबूत को सुरक्षित स्थान पर रख दिया जाए. जिला न्यायालय के आदेश अनुसार साक्ष्य की गणना हुई, उसके बाद क्रमबद्ध तरीके से एडीएम प्रोटोकॉल की प्रशासनिक टीम को इसे सौंप दिया गया. इसके बाद इन सभी साक्ष्यों को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के डबल लॉकर में रखा गया है. 

भारी सुरक्षा व्यवस्था रही

उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान मिलीं खंडित मूर्तियां, चिह्न, आकृतियां, दरवाजे और घड़े के टुकड़े सहित अन्य सामग्रियां लॉकर में रख दी गई हैं. इस तरह से वाराणसी के जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण के आदेश पर एएसआई सर्वे द्वारा प्राप्त सभी साक्ष्य को सुरक्षित रखने की कार्यवाही को पूर्ण कर लिया गया है. कोषागार के एक डबल लॉकर रूम में साक्ष्यों को रखने का काम रात तक पूर्ण किया गया. इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई. एएसआई टीम के साथ-साथ पक्षकार, उनके अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: यूपी में सरकारी गनर लेने की प्रक्रिया में बदलाव, लापरवाही पर डीएम-एसपी से वसूला जाएगा खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget