एक्सप्लोरर

देवी की मूर्ति पर है मास्क, प्रसाद में भी बांटा जा रहा है मास्क, पढ़ें एटा के इस मंदिर की सराहनीय पहल

यूपी के एटा में देवी दुर्गा का मंदिर लोगों को अहम संदेश दे रहा है. मंदिर प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिये मूर्तियों पर मास्क लगा रखा है. वहीं, दूसरी तरफ प्रसाद के रूप में भी भक्तों के बीच मास्क दिया जा रहा है.

एटा: पूरे भारत में कोरोना के कहर के साथ साथ एटा जनपद में भी कोरोना का कहर टूट रहा है. कोरोना से जागरूकता और मास्क पहनने को लेकर आज एटा के माता दुर्गा के मंदिर में नवरात्रि की पूजा के दौरान माता दुर्गा सहित सभी मूर्तियों के मुंह पर मास्क बांध कर आम जन मानस को भी मास्क बांधने के लिए संदेश दिया गया. इस अवसर पर ये संदेश भी दिया गया कि, कोरोना से बचाव ही उपचार है. संदेश यही है कि ऐसे में जब भगवान भी मास्क पहनने को मजबूर हैं तो फिर लोगों को भी भगवान भरोसे रहने के बजाय खुद सावधानी बरतनी चाहिए, मास्क अवश्य पहनना चाहिए.

मूर्ति पर मास्क, प्रसाद के रूप में मास्क

एटा जनपद में आज सुबह जब नवरात्र व्रत रखे हुए श्रद्धालु ठंडी सड़क स्थित दुर्गा माता के मंदिर में आरती और पूजा के लिए पहुंचे तो वे मंदिर का नजारा देख कर अचरज में पड़ गये. मंदिर में दुर्गा माता खुद मास्क लगाए हुए थी और भी मंदिर की समस्त मूर्तियों ने मास्क लगा रखा था. यही नहीं कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए मंदिर के पुजारी श्रद्धालुओं को प्रसाद की जगह मास्क वितरित करते हुए नजर आए. इसके अतीरिक्त माता की पालकी में विराजमान शेरों वाली माता ने भी मास्क लगा रखा था और 4/6 श्रद्धालु ही पालकी को ले जा रहे थे. पूर्व में जहां अथाह भीड़ हुआ करती थी वो गायब थी. माता की पालकी को विचरण कराते समय और मंदिर में पूजा आरती करते समय भी सोशल डिस्टेंसिग का खास ख्याल रखा जा रहा था.

पूरे शहर में हो रही है चर्चा

कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने और बचाव हेतु मास्क पहनने की अनिवार्यता बताने के लिए एटा में मंदिर में भगवान के मास्क पहनने की चर्चा माता रानी के भक्तों और पूरे शहर में होती रही.

मंदिर प्रशासन के सराहनीय पहल

एटा के माता मंदिर प्राशसन ने कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए ये बीड़ा उठाया है. इस दौरान श्रद्धालु पूजा और आरती के दौरान कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते नजर आए. मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि, पूरे शहर में नवरात्रि का पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है. ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद की जगह मास्क वितरित किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग मास्क पहन कर ही मंदिर आएं और स्वास्थ्य रहें, मां की कृपा सभी पर बनी रहे.

ये भी पढ़ें.

Yogi Adityanath Corona Positive: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget