एक्सप्लोरर

दुष्कर्म के बाद किया निकाह और फिर बनाया गर्भपात का दबाव, विरोध करने पर दिए करंट के झटके

पीड़िता का आरोप है कि शैहर व ससुराल वाले गर्भपात का दबाव बना रहे थे। मना करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, कमरे में बंदकर उसे करंट के झटके दिए गए।

बरेली, एबीपी गंगा। युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद जेल जाने का डर सताने लगा तो युवक ने उसके साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद शौहर बीवी पर जुल्म करने लगा। बीवी दो माह की गर्भवती हुई तो शौहर ने उसका गर्भपात करने के लिए करंट के झटके दिए। शौहर हत्या की योजना बना रहा था कि बीवी को उसकी साजिश की भनक लग गई और वह ससुराव से भागकर मायके आ गई। मायके आने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी शोहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

निकाह कर मामले को दबाया

शेरगढ़ के एक गांव में रहने वाली युवती से कुछ महीने पहले दुष्कर्म हुआ। मामला चर्चा में आया तो आरोपी ने निकाह की बात कहकर पीड़िता को चुप करा दिया। हालांकि इसके बावजूद रिश्ता नहीं किया तो पीड़िता थाने पहुंची। जेल जाने का डर सताया तब आरोपी निकाह को राजी हुआ। निकाह होने के बाद युवती उसके साथ रहने लगी। पीड़िता का कहना है कि दो महीने सब ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन उसके बाद शौहर प्रताड़ित करने लगा। बात-बात पर उसे ताना मारते हुए पति व ससुराल वाले मारपीट करते। उसी दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। सोचा कि ससुराल वाले इस खबर से खुश होंगे, मगर उन्होंने जैसे ही सुना, उनका पारा चढ़ गया।

जबरन दवा खाने का बनाया दबाव

पीड़िता का आरोप है कि शैहर व ससुराल वाले गर्भपात का दबाव बना रहे थे। मना करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, कमरे में बंदकर उसे करंट के झटके दिए गए। उसके गाल में करंट से जलने के निशान तक पड़ गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि मायके वालों से मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। किसी से बात न कर सकूं, इसलिए मोबाइल फोन छीन लिया गया। बीते दिनों शौहर गर्भपात की दवा लेकर पहुंचा। दवा खाने से इन्कार किया तो उसने परिजनों को बुला लिया। धमकी दी कि यदि दवा नहीं खाई तो लाठी-डंडे से वार कर गर्भपात कर दूंगा। विरोध की कोशिश की तो उसके कपड़े उतार दिए गए। खौफ में आकर खुद ही दवा खानी पड़ी और गर्भपात हो गया।

जान से मारने का बना रहे थे प्लान

पीड़िता का कहना है कि दो दिन पहले सहरी के दौरान ससुराल वाले हत्या की योजना बना रहे थे और उसने यह सब सुन लिया। सहरी से पहले पति व ससुराली नमाज पढ़ रहे थे, उसी दौरान जान बचाकर वहां से भाग निकली और मायके पहुंच गई। शनिवार को पीड़िता एसएसपी दफ्तर पहुंची और शिकायत की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget