एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में पत्नी की पिटाई कर चलती ट्रेन से फेंका, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Gonda News: गोंडा में बीते दिनों नवाबगंज रेलवे ट्रैक के पास मिली घायल महिला के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पति ने महिला को चलती ट्रेन से फेंक दिया था.

Gonda News: गोंडा में बीते दिनों नवाबगंज रेलवे ट्रैक के पास एक महिला लहूलुहान हालत में मिली थी जिसे पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. पुलिस ने अब इस मामले में महिला के पति ज्ञानचंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पति ने पहले तो उसकी पिटाई की और फिर जान से मारने की नीयत से उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था. 
 
महिला को चलती ट्रेन से फेंका
 
दरअसल बीते 21 मार्च की रात कटरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास एक महिला घायल अवस्था में मिली थी. जिसके बाद उसे पुलिस नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया था. पीड़िता का नाम नेहा शर्मा है. महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वो पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है, वहीं पर उसकी मुलाकात अयोध्या के नेवली पुरवा गांव के रहने वाले ज्ञानचंद शर्मा से हुई थी. दोनों ने अगस्त में शादी कर ली थी. उसके बाद वो पति के घर बीकापुर आकर रहने लगी थी. कुछ समय के बाद पति और महिला की सास रीता देवी दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे.
 
पति ने की जान से मारने की कोशिश
 
ज्ञानचंद बीते 21 मार्च को नेहा को लखनऊ चलने की बात कहकर घर से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर लेकर आया और वहां से मनकापुर होकर लखनऊ चलने की बात कही जिसके बाद वो सरयू एक्सप्रेस से मनकापुर पहुंचे. कुछ समय स्टेशन पर रहने के बाद फैजाबाद से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ी. कुछ समय के बाद दोनों में विवाद होने लगा. कटरा स्टेशन के पास पहुंचने पर पति ज्ञानचंद ने गला दबाकर ट्रेन से धक्का दे दिया. जिससे महिला घायल हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. 
 
पुलिस ने दर्ज किया मामला
 
गोंडा में थाना नवाबगंज में करीब आठ दिन पहले ये मामला सामने आया था जिसमें आरोप था कि पति ने अपनी पत्नी को ट्रेन से नीचे फेंक दिया था. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई थी. इस सूचना पर थाना नवाबगंज पुलिस की टीम और पीआरबी मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है. 
 
 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget