एक्सप्लोरर

चार साल बाद घर आए शौहर ने बीवी को मारी गोली, चरित्र पर करता था शक

शुक्रवार सुबह आरोपी का बीवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते उसने बीवी को गोली मार दी। गोली पीड़िता के पेट को चीरती हुई बाहर निकल गई।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते शौहर ने बीवी को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने की वजह से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पूरे मामले पर सीओ डिबाई का कहना था कि अवैध संबंधों के शक में शौहर ने बीवी को गोली मारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

एक मई को आया घर

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अन्य प्रदेशों में दरी-चादर बेचने का कार्य करता है तथा कई-कई सालों तक घर नहीं आता है। आरोपी शौहर एक मई से गांव आया हुआ था। शुक्रवार सुबह आरोपी का बीवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते उसने बीवी को गोली मार दी। गोली पीड़िता के पेट को चीरती हुई बाहर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आरोपी के घर की तरफ दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही सीओ डिबाई राघवेन्द्र मिश्रा कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने गठित की टीम

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने महिला की हालत को देखते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ राघवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी शौहर करीब चार साल बाद अपने घर आया था। शौहर को शक का था कि बीवी के किसी से अवैध संबंध हैं। जिससे चलते उसने बीवी को गोली मार दी। सीओ राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget