एक्सप्लोरर

पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किए उसके बाद तीनों बच्चों के मुंह पर टेप लगाकर उनकी हत्या कर दी।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। दिल्ली से सटे गाजियाबाद से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चियों का कत्ल किया और फिर खुद खुदकुशी कर ली। मामला गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके की न्यू शताब्दीपुरम कॉलोनी का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। बेड पर पत्नी लहूलुहान हालत में तड़प रही थी। पति और तीन बच्चे मृत अवस्था मे पड़े थे। आनन-फानन में पुलिस ने तड़प रही महिला को अस्पताल पहुंचाया और उसके पति व तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सुबह नहीं हुई हलचल

दरअसल,  प्रदीप  (42) नाम का शख्स अपने माता-पिता बहन और पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ थाना मसूरी इलाके की न्यू शताब्दीपुरम कॉलोनी में पिछले काफी समय से रह रहे थे। प्रदीप और उनकी पत्नी एवं तीनों बच्चे अपने कमरे में सोए हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो घर में मौजूद अन्य लोगों ने उनका दरवाजा खटखटाया लेकिन बाद भी उन्हें अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मिला खून से सना हथौड़ा

परिवार वालों को शक हुआ और उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो बिस्तर पर प्रदीप और उसके तीनों बच्चे 8 वर्षीय मनस्वी, 5 वर्षीय यशस्वी और 3 वर्षीय ओजस्वी के शव पड़े थे। प्रदीप और बच्चों के मुंह पर करीब 4 इंच चौड़ा काले रंग का टेप लिपटा हुआ था जबकि, 40 वर्षीय  पत्नी संगीता  बिस्तर से नीचे लहूलुहान हालत में पड़ी थी उसके सिर में गंभीर चोट थी और वह तड़प रही थी। पास में ही खून से सना एक हथौड़ा पड़ा हुआ था।

पत्नी करती थी शक

पुलिस ने आनन-फानन में संगीता को अस्पताल पहुंचाया इसके अलावा प्रदीप और तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आरोपी प्रदीप के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने लिखा है कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी जिसकी वजह से उसने सभी की हत्या करके उनके मुंह मे टेप लगा दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घर में मौजूद अन्य लोगों से पुछताछ की जा रही है।

पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किए उसके बाद तीनों बच्चों के मुंह पर टेप लगाकर उनकी हत्या कर दी। बच्चों की हत्या के बाद प्रदीप ने भी अपने मुंह पर टेप लपेट कर खुदकुशी कर ली। कमरे में पूरा परिवार था उस कमरे का दरवाजा अंदर की तरफ से दरवाजा बंद था। पुलिस द्वारा दरवाजे को कड़ी मशक्कत के बाद तोड़ा गया।

पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नहीं सुनी चीख पुकार

माता-पिता और बहन का कहना है कि उन्होंने किसी तरह की कोई चीख पुकार नहीं सुनी। सुबह जब रोजाना की तरह उनका दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें खिड़की के माध्यम से देखा गया जिसके बाद पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद के एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget