एक्सप्लोरर

बहराइच: बच्चा नहीं होने पर शौहर ने बीवी को दिया तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस

बहराइच से ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। पिड़िता ने आरोप लगाया है कि बच्चा न होने की वजह से पति ने उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर घर से निकाल दिया।

बहराइच, एजेंसी। जिले के रूपईडीहा इलाके में बच्चा नहीं होने पर शौहर द्वारा बीवी को तीन तलाक देने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह ने शनिवार को बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रामपुर दाखिला जैतापुर गांव की साजरून्निसा का निकाह 14 वर्ष पूर्व पडोसी जिले श्रावस्ती के मल्हीपुर इलाके में हुआ था। साजरून्निसा का पति शमशेर खान मुंबई में काम करता है। शादी के बाद वह अपनी ब्याहता बीबी को लेकर मुंबई चला गया।

पीड़िता का आरोप है कि दहेज को लेकर पति और ससुरालवाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। शादी के एक साल बाद बच्चा नहीं होने पर पीड़िता के पति व ससुरालवाले उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे और उसे रूपईडीहा मायके लाकर छोड़ दिया।

बहराइच: बच्चा नहीं होने पर शौहर ने बीवी को दिया तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस

साजरून्निसा का आरोप है कि 15 दिन पूर्व उसका पति मुंबई से श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर इलाके में स्थित अपने घर आया था। वहां उसने साजरून्निसा से कहा कि वह औलाद नहीं होने के कारण दूसरी शादी करना चाहता है।

शिकायत के मुताबिक, साजरून्निसा द्वारा विरोध करने पर उसे मारा पीटा गया। मारपीट व दूसरी शादी की बात सुनकर साजरून्निसा का भाई जलालुद्दीन उसकी ससुराल आया था। ससुराल मे उसके भाई के सामने शमशेर ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया और दोनो को घर से भगा दिया।

बहराइच: बच्चा नहीं होने पर शौहर ने बीवी को दिया तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस

अपर पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को साजरून्निसा की तहरीर पर पुलिस ने रूपईडीहा थाने में उसके पति शमशेर उर्फ गुलाम खां, ससुर जुम्मन खां, देवर निसार खां व ननद शाकरून के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget