एक्सप्लोरर

कानपुर में मानव तस्करी करने वाले दो शातिर धरे गये, दर्जनों महिलाओं को भेज चुके हैं खाड़ी देश

कानपुर में पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्य पकड़े हैं. पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की.

कानपुर:  कानपुर में पुलिस ने दो शातिर मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्कर खाड़ी देशों में महिलाओं को भेजने का काम करते हैं. जहां उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता है. अच्छी नौकरी का झांसा देकर मानव तस्कर महिलाओं और युवतियों को फंसाते थे. पुलिस के मुताबिक उन्नाव और कानपुर की तकरीबन डेढ़ दर्जन महिलाएं खाड़ी देशों में बंधक हैं.

दर्जनों महिलाओं को भेज चुके हैं खाड़ी

क्राइम ब्रांच ने मानव तस्कर अतीकुर्रहमान और मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों तस्कर अब तक दर्जनों महिलाओं को खाड़ी के देशों में भेज चुके हैं. जिसके लिए इन्हें दिल्ली, मुंबई और कर्नाटक के एजेंटों से 30 से 50 हज़ार रुपए मिलते हैं. पिछले दिनों कर्नलगंज थाने में एक युवक ने अपनी पत्नी को ओमान से वापस लाने की गुहार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. दरअसल इन दोनों मानव तस्करों ने उसकी पत्नी को ओमान में अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा दे वहां भेज दिया था. जबकि वहां उसे अस्पताल में नौकरी दिलाने के बजाय उसे काफिल नाम के एक शख्स को सौंप दिया गया. जो उससे घरेलू नौकर की तरह काम लेता. आरोप है कि वहां उसका मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया गया.

विदेश मंत्रालय को दी जानकारी

क्राइम ब्रांच के डीसीपी सरताज पाटिल का कहना है कि उन्होंने विदेश मंत्रालय भारत सरकार और ओमान में भारतीय राजदूत से संपर्क किया है. उनके साथ पीड़िता को रिलीज कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने इन दोनों एजेंटों द्वारा भेजी गई अन्य महिलाओं और युवतियों के परिजनों से बात की. इसके अलावा वह महिलाएं जो खाड़ी के देशों से वापस आ चुकी हैं उनसे भी बात की. डीसीपी का कहना है कि, इनमें से कई महिलाओं ने भी यही बताया कि वहां पर उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया था. उन्होंने कहा कि, यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बहुत ही गंभीर मामला है. इससे जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें.

Yogi Adityanath Corona Positive: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
देहरादून में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी हत्या से सनसनी
देहरादून में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी हत्या से सनसनी
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget