एक्सप्लोरर

यूपी में होमगार्ड्स के ड्यूटी के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला, दो की ड्यूटी लगती थी..दस का वेतन निकाला जाता था

यूपी में होमगार्ड्स की तैनाती को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक होमगार्ड की फर्जी ड्यूटी लगाई जाती थी और उनका वेतन निकाल लिया जाता था।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड तैनाती और वेतन निकासी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले में होम गार्डों की फर्जी ड्यूटी दिखाकर उनका वेतन हड़पने का मामला सामने आया है। मामले की जांच के लिए शासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति नोएडा भेजी है। नोएडा के बाद अब पूरे प्रदेश में जांच कराई जा सकती है। होम गार्डों की ड्यूटी लगाने और संख्या को ज्यादा दिखाने का खेल हुआ है। जांच में यह भी पता चला है कि दो होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाती और 10 का वेतन निकाल लिया जाता था। इस मामले में होमगार्ड मंत्री चोतन चौहान ने डीजी होमगार्ड को तलब किया है।

नोएडा पुलिस ने मई और जून महीने के होमगार्ड्स की तैनाती के मस्टररोल की जांच करके इस घोटाले का खुलासा किया है। अभी 8 लाख रुपये के क़रीब फर्ज़ी तरीक़े से निकालने की बात सामने आई है। इसमें विभाग के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। ये अधिकारी होमगार्ड्स के नाम की ड्यूटी लगाते थे और बिना उन्हें ड्यूटी पर भेजे हुए उनके पैसों को निकाल बंदरबांट करते थे। इसके लिए संबंधित थानों की फर्जी मुहर का इस्तेमाल किया जाता था। अब तीन सदस्यीय जांच समिति नोएडा ने जांच को आगे बढ़ाएगी और संभव है इस तरह के फर्ज़ीवाड़े की जांच प्रदेश स्तर पर भी हो।

नोएडा के बाद आगरा में शुरू हुई जांच

नोएडा के बाद आगरा एसएसपी हरकत में आए हैं। आगरा में तैनात तकरीबन 1500 होमगार्ड की ड्यूटी और उनके वेतन के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। होमगार्ड के वेतन में घोटाले को लेकर तीन एडिशनल एसपी, एसएसपी आगरा के आदेश पर करेंगे जांच।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget