एक्सप्लोरर

Holi 2023: होली से पहले बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने जारी की गाइडलाइन, इन लोगों से की न आने की अपील

UP: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने होली से पहले श्रद्धालुओं के लिए कुछ जरुरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मंदिर के प्रबंधक मनीश कुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी मिलावटी रंग नहीं लाएगा.

Holi 2023: उत्तर  प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) की होली (Holi) मशहूर है. मथुरा में वृंदावन (Vrindavan) के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में होली वाले दिन भक्त अपने ठाकुरजी (श्री कृष्ण) के साथ भक्ति में लीन होकर होली खेलते हैं. अब होली का त्योहार नजदीक है. इसे देखते हुए ही वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर ने श्रद्धालुओं से कुछ जरुरी अपील की है. साथ ही कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

दरअसल, साल भर बांके बिहारी मंदिर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन होली पर ये भीड़ और बढ़ जाती है क्योंकि इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने ठाकुर जी के दर्शन और उनके साथ होली खेलने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ में हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है. इसलिए पुराने हादसों से सीख लेते हुए मंदिर प्रबंधन ने गुरुवार को कुछ जरुरी दिशा- निर्देश जारी किए हैं.

मंदिर प्रबंधन ने जारी किए दिशा-निर्देश

मंदिर प्रबंधन की ओर से जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उसके मुताबिक भक्तों से दिव्यांग बच्चों और और बुजुर्गों को न लाने के लिए कहा गया है. साथ ही मंदिर प्रबंधन की ओर से बीमार व्यक्तियों खासकर सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को भी न लाने की सलाह दी गई है. इसके साथ-साथ ठाकुर जी पर गुलाल फेकने से भी मना  किया गया है.

मिलावटी रंग और गुलाल लाने से किया मना

मंदिर के प्रबंधक मनीश कुमार शर्मा ने कहा कि ठाकुरजी को चढ़ाया प्रसादी रंग और गुलाल भक्तों पर भी डाला जाएगा. कोई भी भक्त ठाकुरजी की ओर किसी प्रकार की चीज जैसे माला, रंग और गुलाल न फेंके. उन्होंने मिलावटी रंग और गुलाल मंदिर में लाने से भी श्रध्दालुओं को मना किया है. साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर में कीमती कपड़े और गहने लाने से भी मना किया है.

UP Politics: यूपी में किसानों को सीएम योगी का खास तोहफा, चुनाव के इस वादे पर लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget