एक्सप्लोरर

HMPV In India: उत्तराखंड में HMPV वायरस को लेकर अलर्ट, जानें क्या है सरकार की तैयारी?

Uttarakhand:भारत में HMPV वायरस के मरीज मिलने के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है, स्वास्थ्य विभाग ने हर स्थिति निपटने के लिए तैयारियों में जुट गया. लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

HMPV Virus: उत्तराखंड में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) और सीजनल इन्फ्लुएंजा के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं. राज्य के अस्पतालों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मरीजों के इलाज के लिए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरी मेडिकल उपकरणों की जांच और मरम्मत का काम शुरू हो चुका है. इसके अलावा, अस्पतालों में विशेष बेड रिजर्व किए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके.

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को आईवी इंजेक्शन, फ्लूड और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री तैयार रखने के निर्देश दिए हैं. सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि नैनीताल स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, बीडी पांडे अस्पताल और हल्द्वानी बेस अस्पताल में 100 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भी दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं. विभाग ने कहा है कि यदि स्थिति बिगड़ती है, तो निजी अस्पतालों को भी तैयार रहने के निर्देश जारी किए जाएंगे.

वायरस की पहचान और जांच की सुविधा
मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के निर्देशानुसार एचएमपीवी की जांच के लिए आवश्यक किट मंगवा ली है. विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश ने बताया कि जल्द ही जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि एचएमपीवी संक्रमण सामान्य सर्दी-जुकाम की तरह होता है और तीन से पांच दिनों में ठीक हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बीच लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे हैं. मंगलवार को अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों को सामाजिक दूरी (Social Distancing) का पालन न करते हुए देखा गया. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि ऐसे हालात में संक्रमण तेजी से फैल सकता है. उन्होंने लोगों से सावधान रहने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

संक्रमण से कैसे करें बचाव?
छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को मास्क से ढकें.
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें.
साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं.
तरल पदार्थों और पौष्टिक आहार का अधिक सेवन करें.
सर्दी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान
बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि अस्पताल में दवाओं और इंजेक्शनों की पर्याप्त व्यवस्था है. मरीजों की भर्ती की स्थिति में भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को किसी भी संक्रमण की सूचना तुरंत सीएमओ कार्यालय को देने के निर्देश दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि एचएमपीवी और सीजनल इन्फ्लुएंजा से बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है. संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखना, व्यक्तिगत स्वच्छता और मास्क का उपयोग संक्रमण फैलने की संभावना को कम करता है. स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी जरूर बरतें. वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढे़ं: संभल मंदिर-मस्जिद विवाद में जिला अदालत की सुनवाई पर रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी नई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget