एक्सप्लोरर

नई जनसंख्या नीति पर विश्व हिंदू परिषद ने जताई आपत्ति, विशेषज्ञों ने कहा-सतर्कता से बढ़ाएं कदम

यूपी सरकार द्वारा घोषित नई जनसंख्या नीति को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि, कोई कदम बहुत सावधानी से उठाना चाहिये

लखनऊ: यूपी सरकार की नई जनसंख्या नीति का ऐलान कर दिया गया है. इस ड्राफ्ट में दो बच्चों से ज्यादा वाले लोगों को सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित कर देने का प्रस्ताव है, वहीं, वे दंपति जिनके दो बच्चे हैं, उन्हें तमाम सरकारी सुविधाएं देने की बात कही गई है. वहीं, इस बीच कई हिंदू संगठनों व महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञों ने इस पर अपनी आपत्ति जाहिर की है.

विश्व हिंदू परिषद की अन्तर्राष्ट्रीय शाखा के प्रमुख आलोक कुमार का कहना है कि, इससे जनसंख्या के स्तर पर असंतुलन बढ़ेगा. उन्होंने सरकार से इस बार दोबारा विचार करने के बात कही. उन्होंने कहा कि, इसकी वजह से जनसंख्या पर प्रतिकूल असर होगा.

विधि आयोग के भेजी जाएगी आपत्ति 

वीएचपी यूपी राज्य विधि आयोग को अपनी आपत्ति भेजने का मन बना चुकी है. वहीं, स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि जनसंख्या पर नीति बनाने से पहले महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में भी सोचना होगा.

जनसंख्या विस्फोट का कोई प्रमाण नहीं

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक पुनम मुतरेजा ने कहा कि, जनसंख्या विस्फोट को राष्ट्रीय या फिर वैश्विक परिदृश्य में ना देखा जाए. उन्होंने कहा कि, भारत या उत्तर प्रदेश में जनसंख्या विस्फोट के कोई प्रमाण नहीं हैं. मुतरेजा का कहना है कि,भारत में प्रजनन दर घट रही है. उन्होंने बताया कि, साल 1992-93 में 3.4 से घटकर 2015-16 में 2.2 हो गई. वहीं, परिवार स्वास्थ्य सर्वे के मुताबिक, यूपी में प्रजनन दर 2.7 थी जो, राष्ट्रीय औसत से ज्यादा था.

महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता

दूसरी तरफ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, 2025 तक उत्तर प्रदेश में आबादी की ग्रोथ का औसत राष्ट्रीय स्तर के बराबर हो जाएगी. यूपी सरकार की नीति को लेकर महिला एक्सपर्ट्स ने भी चिंता जताई है. मुतरेजा ने कहा कि, यूपी सरकार की ओर से पुरुषों और महिलाओं की नसबंदी को प्रोत्साहित किया जा रहा है. लेकिन आमतौर पर फैमिली प्लानिंग के उपायों की जिम्मेदारी महिलाओं पर ही थोप दिया जाता है.

ऐसे में सरकार की नई नीति के चलते महिलाओं की नसबंदी बढ़ सकती है और इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर होगा. दरअसल, कंडोम के कम प्रयोग और पुरुषों के परिवार नियोजन की जिम्मेदारी न उठाने के चलते महिलाओं पर ही बोझ पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यूपी में जनसंख्या नियंत्रण के तमाम उपायों के बीच पुरुषों की नसबंदी का औसत एक फीसदी से भी कम है. 

ये भी पढ़ें.

यूपी चुनाव: 17 जुलाई को अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे ओम प्रकाश राजभर, गठबंधन को लेकर होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget