एक्सप्लोरर

नोएडा अथॉरिटी का दावा, प्लास्टिक वेस्ट से बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा चरखा

नोएडा अथॉरिटी ने पर्यावरण की स्वच्छता का संदेश देते हुये प्लास्टिक वेस्ट से चरखा बनाया है। जानकारी के मुताबिक इस बनाने में 1700 किलो प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग किया गया है

नोएडा, एबीपी गंगा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नोएडा अथॉरिटी ने दुनिया का सबसे ऊंचा चरखा बनाया है। जिसका आज उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। उनके साथ नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी और सांसद महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह भी मौजूद थे। इस चरखे को बनाने में 1650 किलोग्राम वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इस चरखे की ऊंचाई 14 फीट, लंबाई 20 फीट और चौड़ाई 8 फीट है। नोएडा अथॉरिटी का दावा है, कि यह दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक वेस्ट चरखा है। साथ ही अथॉरिटी ने अपने इस कारनामे के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में आवेदन किया है।

तस्वीरों में दिखने वाला ये चरखा दरअसल बीते 22 सितंबर से नोएडा अथॉरिटी ने वेस्ट प्लास्टिक श्रमदान करके एक मुहिम चलाई थी। इसके तहत नोएडा वासियों से वेस्ट प्लास्टिक अथॉरिटी को दान करने के लिए कहा गया। जिसके बाद 1700 किलोग्राम के करीब वेस्ट प्लास्टिक इकट्ठा हो पाया। उसी वेस्ट प्लास्टिक से यह चरखा बनाया गया है। नोएडा अथॉरिटी ने चरखे को बनाने में वेस्ट प्लास्टिक जैसे चम्मच, कोल्ड ड्रिंक पीने वाली स्ट्रा का इस्तेमाल किया है। फिलहाल बनकर तैयार हुए इस चरखे को सेक्टर-94 में रखा गया है। हालांकि इसे दूर से देखने पर लकड़ी या पत्थर से बना हुआ प्रतीत होता है। इसकी खास बात यह भी है, कि ये चरखा चलता भी है। अभी चरखे को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थापित किया गया है।

वही स्मृति ईरानी का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील पर नोएडा प्राधिकरण, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, टैक्सटाइल के वरिष्ठ और सेलेब्रेटेड एक्सपोर्टर नोएडा पेरल एक्सपोर्टग्लॉस्टर के माध्यम से नोएडा के लोगों के लिए एक लाख कपड़े वितरित करने का कार्यक्रम है। मैं इस सभी का अभिनदंन करती हुई इन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का विशेष अभिनन्दन करते हुए कहा कि प्लास्टिक वेस्ट से अबतक का और राष्ट्र का सबसे बड़ा चरखा बनाया है जो बापू के संकल्पों को समर्पित है। वही विधायक पंकज सिंह और सांसद महेश शर्मा के कार्यों की भी तारीफ करती हुई नजर आईं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदवा कॉलेज के प्राचार्य मौलाना सईदुर्रहमान आजमी नदवी का निधन, अखिलेश ने जताया शोक
नदवा कॉलेज के प्राचार्य मौलाना सईदुर्रहमान का निधन, अखिलेश ने जताया शोक
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- 'अभी तो...'
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- 'अभी तो...'
झांसी में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला- ‘तेरी भतीजी को मैंने गोली मार दी’
झांसी में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला- ‘तेरी भतीजी को मैंने गोली मार दी’
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
Embed widget