एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में आफत की बारिश, कई जगहों पर भूस्खलन, उफान पर मसूरी का कैंपटी फॉल

मसूरी के पास ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल उफान पर है. यमुना नदी के आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन होने से भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. जलस्तर बढ़ने से कैंपटी फॉल अपने रौद्र रूप में है.

देहरादून. उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. कई जगहों पर तो बारिश लोगों पर आफत बनकर गिरी है. भारी बारिश से पहाड़ों पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है. इस कारण तो कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं, मैदानी इलाकों में तो कई जगहों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है. टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, देहरादून, चमोली जैसे कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. टिहरी में घनसाली के गंगी गांव में भारी बारिश से गदेरा उफान पर है. पहाड़ से गिरे मलबे में मवेशियों के दबे होने की सूचना है. वहीं, हल्दानी में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है.

पौड़ी गढ़वाल में सड़कें बाधित जिले में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भूस्खलन के कारण जिले की एक ओडीआर सड़क और दो ग्रामीण सड़कें बाधित हो गई है. पीडब्ल्यूडी सड़कों को खोलने का प्रयास कर रहा है. वहीं, बारिश को देखते हुए सभी तहसीलों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं. उत्तराखंड में आफत की बारिश, कई जगहों पर भूस्खलन, उफान पर मसूरी का कैंपटी फॉल

उफान पर कैंपटी फॉल मसूरी के पास ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल उफान पर है. यमुना नदी के आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन होने से भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. जलस्तर बढ़ने से कैंपटी फॉल अपने रौद्र रूप में है. कैंपटी फॉल व आसपास की कई दुकानों में पानी घुस गया है. दुकानदारों का सारा समान क्षतिग्रस्त भी हुआ है. पुलिस और प्रशासन द्वारा कैंपटी फॉल के आसपास के सभी दुकानों में रह रहे लोगों को हटा दिया गया है व सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है. उत्तराखंड में आफत की बारिश, कई जगहों पर भूस्खलन, उफान पर मसूरी का कैंपटी फॉल

बागेश्वर में सरयू नदी में बहा शख्स बागेश्वर जिले में भी मूसलाधार बारिश जारी है. कपकोट टैक्सी स्टैंड के पास सरयू नदी के किनारे एक व्यक्ति नदी में बह गया है. जल पुलिस के जवानों व स्थानीय लोंगो ने रेस्क्यू कर शख्स को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. इसके अलावा सरयू और गोमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है.

इसके अलावा धारचूला में बारिश के कारण टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Weather Update: केरल में जारी रहेगा बारिश का कहर, तटीय महाराष्ट्र में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

उत्तर प्रदेश में 20 जिलों के 802 गांव बाढ़ से प्रभावित, 428 गांवों से संपर्क कटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget