एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग: लगातार बारिश से बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिर रहा है मलबा और पत्थर

उत्तराखंड के कई जिलो में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही इस संबंध में अलर्ट जारी कर रखा है. रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के भूस्खलन के चलते कई रास्ते बंद हो गये हैं

रुद्रप्रयाग. मौसम विभाग के हाईअलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग में बारिश जारी है. बारिश के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार रात से बारिश जारी है.

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ. रुद्रप्रयाग के अनेक हिस्सों में कल देर रात से बारिश जारी है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ी है. इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग भी बारिश के चलते बुझ गई है.

बता दें कि कुछ दिनों बाद मानसून सीजन भी शुरू होने जा रहा है. ऐसे में बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर सफर करना भी मुश्किल हो जायेगा. दोनों राजमार्गों के कई जगहों पर ऐसे डेंजर जोन हैं, जो हल्की बारिश होने पर बंद हो जाते हैं और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर ऑल वेदर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जिस कारण राजमार्ग पर डेंजर जोन उभर आये हैं.

आपत स्थिति के लिये तैयार

ऐसे में मानसून सीजन और बारिश को देखते हुए डेंजर जोन वाले स्थानों में मशीनों की तैनाती की गई है. साथ ही इंजीनियरों और मशीन ऑपरेटरों के नंबर भी आपदा कंट्रोल रूम के दिये गये हैं, जिससे राजमार्गों के बंद होने पर शीघ्र सूचना अभियंताओं और ऑपरेटरों को मिल सके. उन्होंने कहा कि मानसून सीजन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वैकल्पिक मार्गों पर भी मशीने तैनात की जायेंगी, जिससे मार्गों के बंद होने पर किसी समस्या से न जूझना पड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget