एक्सप्लोरर

यूपी में बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों को किया परेशान, बरतें सावधानी...भारी पड़ सकती है लापरवाही

बढ़ता तापमान स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इस वक्‍त सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। एक तरफ जहां चुनावी चर्चा गर्म है तो दूसरी तरफ मौसम ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मी की तपिश बढ़नी शुरू हो गई है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। मौसम विभाग की मानें गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ेगा और तापमान में और इजाफा होगा। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बढ़ते तापमान के साथ तेज और झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को तेज धूप के बीच गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों झुलसाया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है।

सबसे गर्म रहा बांदा

मौसम विभाग के अनुसार सूबे का सबसे गर्म शहर बांदा रहा, जहां तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरे स्थान पर प्रयागराज रहा, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में तापमान 43.2 और उरई में 43.0 डिग्री रहा। यही नहीं, झांसी, बलिया, लखनऊ, सुल्तानपुर, कानपुर और लखीमपुर खीरी में भी तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज हुआ। हमीरपुर, आगरा, फतेहगढ़, बरेली व बहराइच में तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा। रविवार को मौसम साफ रहेगा और तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

सूरज ने दिखाए तल्ख तेवर

आगरा में शनिवार दोपहर में धूल भरी आंधी चली। यहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। मथुरा में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। फीरोजाबाद, मैनपुरी और एटा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप और गर्म हवा से लोग परेशान रहे। अलीगढ़ में सूरज ने शनिवार को फिर तल्ख तेवर दिखाए तो तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने राहगीरों को खूब झुलसाया। पश्चिम में सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस अमरोहा और सम्भल में 42 डिग्री रहा।

यूपी में बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों को किया परेशान, बरतें सावधानी...भारी पड़ सकती है लापरवाही

लापरवाही भारी पड़ सकती है

बढ़ता तापमान स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इस वक्‍त सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। लू के प्रभाव को कम करने व इससे बचने के लिए कारगर उपाय 'सावधानी' ही बचाव है। गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी या तरल लें। यदि प्यास न लगी हो तब भी बीच-बीच में  जूस या शर्बत जैसे पेय जरूर लें। हल्के रंग वस्त्र पहनें व धूप का चश्मा, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। यदि खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ व पैरों को गीले कपड़े से ढक कर रखें। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ अवश्य ले जाएं। शरीर में पानी की कमी दूर करने को ओआरएस, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ का उपयोग करें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
श्रीराम मंदिर के लिए गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने जीवन किया समर्पित, बोले- CM योगी
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात
कुशीनगर: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार का अभियान तेज, राहत-बचाव दल तैनात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget