एक्सप्लोरर

गर्मी ने धवस्त किए पुराने रिकॉर्ड, कई इलाकों में  50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

उत्तर प्रदेश में इन दिनों लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। मथुरा में सोमवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। एक तरफ केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है तो वहीं उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। मानसून की राह देख रहे यूपी को गर्मी ने अपनी चपेट में ले रखा है। गर्मी का आलम ये है कि यहां इस बार गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई इलाकों में पारा 50 के पार भी जा पहुंचा है। परेशानी की बात ये है कि फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश में गर्मी का कहर जारी रहेगा और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

लू का कहर जारी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। मथुरा में सोमवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, यह प्रदेश के किसी भी जिले का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्वाधिक तापमान 1995 में बांदा 48.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। कल भी बांदा में तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 49.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। केवल बांदा ही नहीं प्रयागराज में तापमान सामान्य के मुकाबले नौ डिग्री अधिक 48.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में जून माह में इससे पहले 1979 में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। प्रयागराज में बीते 40 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है।

ग्रीष्म लहर की चपेट

रिकॉर्ड तो झांसी में भी टूटने के करीब पहुंच गया। यहां तापमान 48.1 रहा, जबकि 1984 में तापमान 48.2 तक गया था जो अब तक का रिकॉर्ड है। केवल यही नहीं, सूबे के कई शहर ग्रीष्म लहर की चपेट में हैं। हमीरपुर में तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 47.2, वाराणसी में 46.4, उरई में 46.5, आगरा में 46.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुल्तानपुर में भी पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 44.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सभी शहर भीषण ग्रीष्म लहर की चपेट में हैं।

गर्मी ने धवस्त किए पुराने रिकॉर्ड, कई इलाकों में  50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

धूप में घर से न निकलें

अलीगढ़ में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हाथरस में पारे ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री पहुंच गया। तीन दिन में तापमान 4.2 बढ़ गया है। नोएडा में सोमवार को गर्मी की वजह से दो लोगों की मौत गई। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से हो रही मौत को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ अनुराग भार्गव ने बताया कि गर्मी से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है। धूप में ज्यादा देर तक रहने से हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि तेज धूप में घर से निकलने से बचें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget