एक्सप्लोरर

Haridwar News: काशी विश्वनाथ और महाकाल के बाद अब 'हर की पौड़ी' बनेगा कॉरिडोर, जानिए- क्या है तैयारी

Har Ki Pauri corridor Haridwar: गढ़वाल कमिश्नर ने कहा, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने का रहा, इसकी अनुमति दी गई है.

Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश में बनारस के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) और मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर (Mahakal Corridor) के बाद अब उत्तराखंड में भी राज्य सरकार द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार (Haridwar) के हर की पौड़ी को भी कॉरिडोर (Har Ki Pauri corridor) बनाने की तैयारी की जा रही है. बुधवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (Haridwar Roorkee Development Authority) में इसको लेकर गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक में गढ़वाल कमिश्नर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने की रूपरेखा तैयार की जाए. इसके अलावा बैठक में अवैध कॉलोनियों को लेकर एक टीम का गठन किया गया है.

प्राधिकरण को दी गई अनुमति
गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार का कहना है कि, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में बैठक की गई. इस बैठक में 17 प्रस्ताव पर चर्चा हुई. सबसे महत्वपूर्ण विषय हरिद्वार हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने का रहा. इसको लेकर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को अनुमति दी गई है कि कॉरिडोर बनाने की पूरी योजना बनाई जाए ताकि हरिद्वार आने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके. कमिश्नर ने बताया कि, मेरे द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. गढ़वाल कमिश्नर का कहना है कि आज देश में कई धार्मिक स्थानों पर कॉरिडर विकसित किए जा रहे हैं. हरिद्वार कॉरिडोर काफी आकर्षण का केंद्र भी होगा.

अवैध कॉलोनियों को लेकर टीम 
बैठक में अवैध कॉलोनियों को लेकर एक टीम का गठन किया गया है. इसको लेकर गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार का कहना है कि अवैध कॉलोनियों का विषय बैठक में आया है. कई अवैध कॉलोनियां ऐसी हैं जिनमें कंपाउंडिंग करने में कठिनाई आ रही है. इसको लेकर एक कमेटी बनाई गई है ताकि इसका जल्द निस्तारण हो सके. उनका कहना है कि विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास बनाए गए हैं उसको जल्द अलॉट करने के निर्देश मेरे द्वारा दिए गए हैं.

UP Nikay Chunav: क्या BJP से मेयर का चुनाव लड़ेंगी मुलायम सिंह यादव की बहू? पार्टी यहां से बना सकती है उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget