एक्सप्लोरर

Haridwar Dengue Cases: हरिद्वार में तेजी से बढ़ रहा है डेंगू का कहर, 285 केस पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग कर रहा ये अपील

Uttarakhand News: स्वास्थ्य विभाग की तरफ से धर्मनगरी में 550 टेस्ट कराए गए थे, जिसमें से 285 लोग पॉजिटिव निकले हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बीमारी को लेकर सजग है.

Haridwar News: देश के कई राज्य इस वक्त डेंगू की चपेट में हैं. यही कारण है कि उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य भी डेंगू के खतरे से अछूता नहीं रहा है. प्रदेश के हरिद्वार (Haridwar) में लगातार डेंगू (Dengue) के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हरिद्वार में इस वक्त डेंगू के 285 केस हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की तरफ से धर्मनगरी में 550 टेस्ट कराए गए थे, जिसमें से 285 लोग पॉजिटिव निकले हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने भी डेंगू के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है जिससे इस बीमारी से बचा जा सके.

धर्मनगरी में इस वक्त 285 केस
सीएमओ के के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में इस वक्त डेंगू के 285 केस हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से धर्मनगरी में 550 टेस्ट कराए गए थे, जिसमें से 285 लोग पॉजिटिव निकले हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बीमारी को लेकर सजग है और लगातार स्प्रे छिड़का जा रहा है और लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू से कैसे बचें. हरिद्वार बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत आर्य ने बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए आमजन से अपील करते हुए हिदायत दी थी कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें और किसी भी स्थान पर पानी जमा ना होने दें. 

डेंगू से बचने के लिए ये उपाय करें 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू के मच्छर दिन के वक्त काटते हैं जिस से बचने के लिए हमें खुद और अपने बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहना कर रखना चाहिए और अपने आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी पानी जमा ना होने दें. डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छर के लार्वा साफ पानी में पनपते हैं यह किसी नाले या नाली या किसी गंदे पानी में नहीं पनपते. वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीमारी को लेकर सजग रहें और सावधानी बरतें.

यह भी पढ़ें:-

Gorakhpur: छेड़खानी के आरोपी ने जेल से छूटते ही पीड़िता की मां की कर दी हत्या, युवती की शादी कराने से था नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget