एक्सप्लोरर

Kumbh 2021: हरिद्वार कुंभ का हुआ समापन, 70 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते केवल एक माह की अवधि तक सीमित कर दिए गए हरिद्वार कुंभ का शुक्रवार को समापन हो गया, जिसमें इस बार केवल 70 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई.

देहरादून. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते केवल एक माह की अवधि तक सीमित कर दिए गए हरिद्वार कुंभ का शुक्रवार को समापन हो गया. इस बार केवल 70 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई. सामान्य परिस्थितियों में तीन माह से भी अधिक समय तक चलने वाले महाकुंभ महामारी के चलते कड़ी पाबंदियों के साथ इस बार एक अप्रैल से शुरू हुआ और इस दौरान 12, 14 और 27 अप्रैल को केवल तीन शाही स्नान हुए.

कुंभ में हुए ढाई हजार से ज्यादा संक्रमित
हर 12 साल में एक बार हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जबकि इसकी अवधि और स्तर को बहुत कम रखा गया. इस बड़ें धार्मिक आयोजन के दौरान साधु संतों समेत ढाई हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए. कोविड मामलों में उछाल के बाद कुंभ मेले को प्रतीकात्मक रखे जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भीड़ छंटनी शुरू हो गयी थी. निरंजनी अखाड़ा के बाद जूना अखाड़ा और कई अन्य अखाड़ों ने काफी पहले से ही कुंभ क्षेत्र में अपनी छावनियां खाली कर दी थी और 27 अप्रैल के आखिरी शाही स्नान के लिए उनके केवल कुछ ही साधु बचे थे.

कुंभ में नहीं हुई कोई अप्रिय घटना
हालांकि, तमाम दुश्वारियों के बावजूद हरिद्वार से लेकर टिहरी जिले के देवप्रयाग तक 641 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले कुंभ मेले के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. कुंभ मेला पुलिस निरीक्षक संजय गुंज्याल ने 'भाषा' को बताया कि 1912 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब हरिद्वार कुंभ शांति से संपन्न हुआ और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

उन्होंने कहा, 'पूर्व में इस आयोजन के दौरान भगदड़, झगड़ा या विभिन्न अखाडों के साधु संतों के बीच विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की दूसरी लहर की असामान्य परिस्थितियों के बावजूद कुंभ मेला बिना किसी बाधा के संपन्न हो गया. यह एक प्रकार का रिकार्ड है.' गुंज्याल ने कहा कि हांलांकि, इस बार आशा के अनुरूप भीड़ नहीं आई, लेकिन 1500 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों की कुंभ क्षेत्र में तैनाती किसी भी संख्या के प्रबंधन के लिए पर्याप्त थी.

इस बार का कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौतियों से भरा हुआ था जिसने इस दौरान मेला क्षेत्र में कुल 190083 कोविड जांच कीं जिनमें से 2642 कोरोना संक्रमित मिले. हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी एसके झा ने बताया कि कोविड के मामलों में उछाल के चलते इस बार का कुंभ हमारे लिए एक बड़ी चुनौती था.

इसे भी पढ़ेंः
Assembly Elctions: बीजेपी ने की ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लगाया ये आरोप

कोरोना संक्रमित लोगों की मदद नहीं कर पा रहे Sonu Sood, कहा- हम फेल हो गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget