एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2022: 'बम भोले' के जयकारों के साथ हरिद्वार में शुरू हुआ कांवड़ मेला, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

Kanwar Yatra 2022: सावन महीने की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो गई है, पहले ही दिन हर की पौड़ी पर भारी संख्या में शिवभक्त माँ गंगा का जल लेने पहुंचे, और गंगाजल भरकर कांवड़ उठाई.

Kanwar Yatra 2022: सावन महीने (Sawan) की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) की भी शुरुआत हो गई है, पहले ही दिन हर की पौड़ी (Har Ki Pauri) पर भारी संख्या में शिवभक्त मां गंगा (Ganga River) का जल लेने पहुंचे, दूर-दूर से आए शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ हरिद्वार (Haridwar) हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर कांवड़ उठाई. हर की पौड़ी से गंगा जल भरने के बाद शिव भक्तों की आगे की यात्रा शुरू होती है, जो पैदल होने के साथ साथ बहुत कठिन मानी जाती है. कावड़ को लेकर शिवभक्तों में बहुत ज्यादा आस्था होती है. 

जयकारों के साथ शुरू हुई कांवड़ यात्रा
बम-बम भोले के जयकारों के साथ हरिद्वार में कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई है,अब इसी तरह से अगले 15 दिनों तक हर की पौड़ी शिव भक्तों के जयकारों से गूंजती रहेगी. 26 जुलाई को शिवरात्रि तक हरिद्वार हर की पौड़ी पर करोड़ों की संख्या में शिव भक्तों का गंगा का जल लेने आएंगे और भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. कांवड़ में भक्तों की आस्था इतनी अटल है कि बारिश और तूफान में भी उनके कदम रुकते नहीं है. यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से पहले ही दिन भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा का जल भरकर आगे की यात्रा शुरू की. भक्तों का कहना है कि उनकी आस्था भगवान शिव के प्रति इतनी ज्यादा है कि पैदल रास्ता भी उनकी यात्रा को नहीं रोक पाता. 

प्रशासन ने किए खास इंतजाम

कांवड़ यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन भी पिछले 1 महीने से तैयारी में जुटा हुआ है. सावन के पहले दिन मेला अधिकारी विनय शंकर पांडे ने मां गंगा की पूजा कर कांवड़ मेले का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. आज से 20 जुलाई तक कावड़ यात्रियों की संख्या सीमित रहने की संभावना है लेकिन 20 जुलाई के बाद करोड़ों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार आएंगे जिनके लिए और बेहतर तैयारी की जा रही हैं. 

Watch: माला पहनकर बैठे यूपी के मंत्री संजय निषाद, कार्यकर्ता ने उतारी आरती, यहां देखें Video

कांवड़ियों के लिए की गईं विशेष व्यवस्थाएं
वहीं हरिद्वार गंगा सभा भी कावड़ यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभाता है इसके लिए गंगा सभा ने भी यात्रियों के लिए खास प्रबंध किए हैं और जिला प्रशासन के सहयोग से तैयारी में जुटे है. पिछले 2 सालों से कोरोना की वजह से कावड़ यात्रा नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार कावड़ यात्रा का शिवभक्त तो इंतजार कर रहे थे, हरिद्वार के व्यापारी और सरकार को भी इंतजार था. हरिद्वार में कावड़ यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं. ताकि हरिद्वार आने वाले शिवभक्तों को दिक्कत ने हो और देशभर में कांवड़ यात्रा का अच्छा संदेश जाए. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget