एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2021: कुंभ मेले में एंट्री के लिए दिखाना होगा पास, देनी होगी RTPCR रिपोर्ट

हरिद्वार में शुरू होने जा रहे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पास के बिना एंट्री नहीं मिलेगी. आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद ही पास दिया जाएगा.

हरिद्वार. धर्म नगरी हरिद्वार में विश्व का सबसे बड़ा मेला कुंभ शुरू होने जा रहा है. कुंभ मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमाम एहतियात भी बरती जा रही है. कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पास लेना होगा. आईडी प्रूफ, मेडिकल सर्टिफिकेट और आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट जमा करने के बाद ही पास जारी किए जाएंगे. जिले के डीएम सी रविशंकर ने कहा कि बिना पास के कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

कोरोना की 70 हजार वैक्सीन मंगाई हरिद्वार जिला प्रशासन ने कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए कोरोना की 70 हजार वैक्सीन की डिमांड की है. सोमवार से कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा.

बुजुर्ग और बीमारों को ना जाने की सलाह कुंभ मेले में 65 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों, अतिसंवेदनशील व बीमार व्यक्तियों को मेले में नहीं जाने की सलाह दी गई है. केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न प्रदेशों से यह अनुरोध किया है.

उत्तराखंड प्रशासन के मुताबिक श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए कुंभ मेले में जाने वाले श्रृद्धालु की बस व रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. हरिद्वार कुंभ का शाही स्नान महा शिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को होगा.

15 हजार विशेष पुलिस अधिकारियों की होगी भर्ती मेला पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और पुलिसकर्मियों की सहायता के लिए तकरीबन 15 हजार विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की तैनाती करेगी. यह सभी स्वयंसेवक, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, स्थानीय और आम जनता के बीच के लोग होंगे. इन सभी को कुंभ मेले के दौरान पुलिस एक्ट के तहत विशेष अधिकारों से लैस कर मेला क्षेत्र में तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Haridwar Kumbh Mela 2021: मेला शुरू होने से पहले शहर में गंदगी का अंबार, पढ़ें पूरी हकीकत

यूपी में इन नियमों के साथ खुलने जा रहे हैं 8वीं तक के सभी स्कूल, पढ़ें गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget