एक्सप्लोरर

नहीं थम रही है भाजपा विधायकों की लड़ाई, पार्टी कर सकती है सख्त कार्रवाई

आपको बता दें कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले हरिद्वार के झबरेड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग जारी है।

हरिद्वार,एबीपी गंगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हस्तक्षेप के बावजूद हरिद्वार जिले के दोनों भाजपा विधायकों के बीच विवाद का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मामला उत्तराखंड हाई कोर्ट पहुंच गया है, इसी को लेकर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अब सख्त कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। अजय भट्ट का साफ कहना है कि हमने संगठन स्तर पर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की थी मगर यह मामला अभी भी नहीं सुलझा है। इसलिए हमारे द्वारा तीन सदस्य कमेटी बनाई जाएगी अगर कोई भी विधायक दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले हरिद्वार के झबरेड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग जारी है। कुछ दिन पहले सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हस्तक्षेप के बाद यह विवाद शांत हो गया था मगर विधायक देशराज कर्णवाल के हाईकोर्ट जाने के बाद एक बार फिर से यह विवाद गहरा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का इस मामले पर कहना है कि हमारे द्वारा इस मामले में दोनों विधायकों को पहले ही समझा दिया गया था मगर उसके बावजूद भी दोनों विधायक के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी को देखते हुए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई जा रही है जो दोनों विधायकों के इस मामले की जांच करेगी और जो भी विधायक इस जांच में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ संगठन स्तर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोनों विधायकों की लड़ाई से नुकसान संगठन को नहीं बल्कि दोनों विधायकों को ही हो रहा है।

खुद को अनुशासन वाली पार्टी कहनेवाली भाजपा के दो विधायकों के बीच जिस तरह से जुबानी जंग आम हो रही है, इसके चलते भाजपा ही शर्मसार हुई है। अब यह मामला बढ़ने के बाद भाजपा ने मामले की गहनता से जांच कर दोषी विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget