एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2020: हरिद्वार में भी गाइडलाइन जारी, प्रशासन की अपील- घर पर ही मनाएं छठ का त्योहार

हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सभी श्रद्धालु अपने घरों में रहकर कोरोना से बचाव करते हुए छठ का पर्व मनाएंगे.

हरिद्वार. देहरादून के अलावा धर्मनगरी हरिद्वार में भी छठ पूजा के लिए घाटों और नदियों किनारे लोगों के जमा होने पर रोक लगाई गई है. जिला प्रशासन ने छठ पूजा मनाने के लिए गाइडलाइन जारी की है. गाइडलाइन में हर की पैड़ी समेत अन्य सार्वजनिक गंगा घाटों पर छठ पूजा और सूर्य की आराधना पर रोक लगाई गई है. जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सभी श्रद्धालु अपने घरों में रहकर कोरोना से बचाव करते हुए छठ का पर्व मनाएंगे.

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जमा होने से रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ऐसे में गंगा घाटों पर स्नान पर रोक लगाई गई है. किसी भी स्थान पर भीड़ इकट्ठा ना हो इस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

दूर से आए श्रद्धालुओं में निराशा गाइडलाइन को लेकर दूर इलाकों से आए श्रद्धालुओं में निराशा है. कई श्रद्धालु बिहार से हरिद्वार छठ के मौके पर गंगा स्नान के लिए आए हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि हम सोच रहे थे कि छठ पूजा हरिद्वार में ही मनाएंगे, मगर हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा गंगा घाटों पर छठ पूजा पर रोक लगा दी गई है. हम चाहते हैं एक दो लोगों को आने की जिला प्रशासन अनुमति दें. हमें छठ पूजा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

देहरादून में भी प्रतिबंध देहरादून में भी प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए घाटों पर छठ महापर्व को मनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. प्रशासन ने घाटों और नदियों के किनारे लोगों के एकत्रित होने को लेकर गाइडलाइन जारी की है. गाइडलाइन में कहा गया है की इस बार श्रद्धालु इन जगहों पर सूर्य को अर्घ्य नहीं देंगे, बल्कि अपने-अपने घरों पर ही छठ पूजा को मनायेंगे.

ये भी पढ़ें:

देहरादून: कोरोना काल में छठ घाटों पर रौनक गायब, बाजारों में जमकर खरीददारी कर रहे हैं लोग

Chhath Puja 2020: छठ पूजा को लेकर कई राज्यों में प्रतिबंध, जानिए दिल्ली-यूपी से लेकर महाराष्ट्र-ओडिशा तक क्या हैं गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget