एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा की तेज बहाव में बहा युवक

Uttarakhand News: हरिद्वार में गणेश प्रतिमा के दौरान बड़ा हादसा हो गया, यहां एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

देशभर में गणेशोत्सव की धूम है, हर ओर गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं. इसी बीच हरिद्वार से गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार रात कनखल थाना क्षेत्र के राजघाट पर विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया.

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय निखिल गुप्ता, जो संदेश नगर, परमधाम आश्रम के पास का निवासी था, वह गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गंगा घाट पर आया था. मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गया. अंधेरा होने के कारण कुछ ही मिनटों में वह आंखों से ओझल हो गया.

युवक को तलाशती रही गोताखोरों की टीम

घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. गोताखोरों की टीम रातभर युवक को तलाशती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंधेरा और तेज बहाव के चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आईं. बुधवार सुबह होते ही एक बार फिर खोजबीन शुरू की गई है.

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

इस हादसे के बाद से निखिल गुप्ता के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालु और विसर्जन में शामिल लोग भी स्तब्ध रह गए. कनखल थाने के एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि सर्च अभियान लगातार जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं युवक को ढूंढने के लिए.

जहां एक ओर पूरे देश में गणेशोत्सव की खुशियां मनाई जा रही हैं, वहीं हरिद्वार में यह हादसा सभी को गमगीन कर गया. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि विसर्जन के दौरान सावधानी बरतें और घाटों पर सतर्कता से कार्य करें.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, असम में बाढ़ और भूस्खलन पर बोलीं मायावती- मदद के लिये आगे आएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget