एक्सप्लोरर

Hardoi News: प्रेमिका के चरित्र पर शक करता था प्रेमी, दोस्त के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश

Hardoi Crime News: पुलिस के मुताबिक आरोपी शराफत को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक था. जिसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया और पहचान छुपाने के लिए शव को जला दिया.

Hardoi Murder: हरदोई के हरियावां थाना इलाके में 7 जनवरी को जिंदा जलाकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेमी को प्रेमिका के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ सुनियोजित तरीके से साजिश रची और उसकी हत्या कर शव को जला दिया, ताकि उसे कोई पहचान न सके. इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये इनाम दिया है.

मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि 7 जनवरी को हरियावां थाना क्षेत्र के शाहपुर बिनौरा में अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था. जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया था और इस ब्लाइंड मर्डर की सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों के साथ स्वाट टीम, एसओजी,सर्विलांस टीम व मुखबिरों को भी लगाया गया था.

ऐसे हुई महिला की शिनाख्त

एसपी ने बताया कि जिले में कहीं भी महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं थी इसलिए यह ब्लाइंड मर्डर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. काफी छानबीन और तमाम सुरागों की जांच के बाद पुलिस को जानकारी मिली ये शव रसूलपुल थाना मंझिला के अमजद की बेटी आफरीन को हो सकता है. इसके बाद पुलिस ने पिता को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई 

व आफरीन पुत्री अमजद निवासी रसूलपुर थाना मझिला की हो सकती है. पुलिस टीम द्वारा इसके पिता को बुलाकर शिनाख्त कराई गई तो उसने बेटी की शिनाख्त की और बताया कि 12 साल पहले आफरीन का निकाह तसमीर के साथ हुआ था, लेकिन 3 साल पहले वो गांव के युवक शराफत के साथ चली गई थी. जिसके बाद उनका आफरीन से कोई संपर्क नहीं हो पाया था. मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शराफत के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी. जांच में पता चला कि शराफत ने एक साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी थी.

पहचान छुपाने के लिए जलाया शव
इस बीच पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी शाहाबाद तिराहे पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है. इस सूचना पर हरियावां पुलिस व अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई और शराफत को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी शराफत ने बताया कि उसको आफरीन के चरित्र पर शक था. इसलिए उसने आफरीन की हत्या कर दी. आरोपी हरदोई से आफरीन को किराये की गाड़ी से गोपामऊ लेकर आया. यहां पर उसने अपने एक साथी को मोटरसाइकिल लेकर बुलाया. जब इसका साथी बाइक लेकर आया तो तीनों बाइक से हरियावा इलाके में पहुंचे. 

हरियावां पहुंचते ही मौका देखते ही शराफत ने बाइक रुकवाई और दुपट्टे से आफरीन की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे ज्वलनशील पदार्थ व पराली डालकर आग लगा दी और मौके से चला गया. आरोपी उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए. पुलिस के मुताबिक आरोपी शराफत भी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है. इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. 

ये भी पढ़ें- In Pics: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की ताजा तस्वीरें आईं सामने, देखिए कितना बनकर तैयार हुआ ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget