एक्सप्लोरर

हापुड़ में संपत्ति विवाद में रिश्तों का कत्ल,12 लाख की सुपारी देकर बेटे ने कराई पिता की हत्या

UP News: थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर के पास एक खेत में एक व्यक्ति के शव मिलने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बेटे सहित भाड़े के तीन किलर को गिरफ्तार किया है. 

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. संपत्ति के विवाद में एक बेटा ही अपने पिता की जान का दुश्मन बन गया. कलयुगी बेटे 12 लाख रुपये सुपारी देकर अपने ही पिता की हत्या करा दी. हत्यारों ने तीन दिन पूर्व व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके शव को देहात थाना क्षेत्रान्तर्गत ततारपुर ट्यूबवैल के पास एक खेत में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटे सहित तीनों भाड़े के किलर को गिरफ्तार कर लिया है.

हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हापुड़ थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर के पास एक खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था. शिनाख्त करने पर व्यक्ति की पहचान मनवीर सिंह उर्फ कालू उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम ततारपुर, थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई.

12 लाख सुपारी देकर हत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारों की तलाश करनी शुरू कर दी. पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मनवीर सिंह की हत्या उसके बेटे विशाल उर्फ सौरभ के द्वारा 12 लाख रुपये की सुपारी देकर किराए पर बुलाए गुण्डो से कराई गई है.

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि विशाल ने अपने पिता की हत्या कराने के लिए गांव के ही गुड्डू उर्फ रामगोपाल पुत्र नरेश कुमार से संपर्क किया. गुड्डू ने हत्या कराने के लिए विशाल की मुलाकात बाबू उर्फ विक्रांत पुत्र मंजीत सिंह व गगन पुत्र पप्पू उर्फ प्रेम सुंदर से कराई. 12 लाख रूपये में मनवीर सिंह की हत्या किया जाना तय हुआ. जिसमें विशाल ने 1 लाख 50 हजार रूपये बतौर एडवांस सुपारी किलरों को दे दिये.

आरोपियों ने खेत पर पकड़ कर की हत्या

ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि 26 अगस्त की सुबह मनवीर सिंह के घर से निकलकर खेत पर जाते समय बाबू उर्फ विक्रांत और गगन ने मनवीर सिंह को खेत पर शौच करते हुए दबोच लिया और चाकूओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी. मनवीर सिंह की पहचान न हो, इसके लिए चेहरे को ईंट-पत्थरों से बुरी तरह कुचल भी दिया.

पुलिस की जांच में जैसे ही मनवीर सिंह के बेटे विशाल उर्फ सौरभ के द्वारा 12 लाख रूपये में सुपारी देकर हत्या कराये जाने का खुलासा हुआ, तो पुलिस ने आरोपी सौरभ सहित तीनों सुपारी किलर गुड्डू उर्फ रामगोपाल, बाबू उर्फ विक्रांत और गगन को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने पिता के चरित्र पर लगाया आरोप

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सौरभ ने पिता की हत्या सुपारी देकर कराये जाने का कारण बताया कि वह अपनी जमीन को सीतादेई के रहने वाले वैद्य जी के बेटे के नाम करना चाहते थे और इसकी बार-बार उसे धमकी भी दिया करते थे. सौरभ ने अपने पिता के चरित्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसकी पत्नी पर बुरी नजर भी रखते थे.

नकदी व हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

घटना का खुलासा होने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है. पकड़े गये सुपारी किलरों से पुलिस ने एडवांस में दिये गये 1 लाख 50 हजार रुपयों में से 52 हजार 300 रुपये की नकदी और हत्या में प्रयुक्त चाकू व ईंटें बरामद की हैं.

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget