एक्सप्लोरर

हमीरपुर में ATM हैकर गिरफ्तार, एटीएम में घुसकर करता था फ्रॉड, भीड़ ने की पिटाई

UP News: एटीएम से छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 40 एटीएम कार्ड बरामद किया है.पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक एटीएम हैकर को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है, जो एटीएम मशीन से धोखाधड़ी कर रहा था. पुलिस लगातार मिल रही शिकायतों की वजह से पहले से ही सतर्क थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

जानकारी के अनुसार, यह शातिर आरोपी एटीएम में घुसकर मशीन को हैक करता था और दिनभर में डेढ़ से दो लाख रुपये तक की अवैध कमाई कर लेता था. हैरानी की बात यह है कि आरोपी लोगों से उनका एटीएम कार्ड लेकर बदले में सिर्फ 1000 रुपये देता था, फिर उसी कार्ड से ठगी करता था. पुलिस ने आरोपी के पास से 40 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं, जिन्हें वह ठगी के लिए इस्तेमाल करता था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आरोपी पिछले कई दिनों से मौदहा और आसपास के इलाकों में सक्रिय था.

पुलिस को लगातार मिल रही थी शिकायते
पुलिस को स्थानीय लोगों से एटीएम से रकम गायब होने और मशीन में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसके बाद टीम ने निगरानी बढ़ाई और आखिरकार आरोपी को एक एटीएम बूथ के अंदर से गिरफ्तार कर लिया. देशभर में डिजिटल लेन-देन और एटीएम के इस्तेमाल में तेजी आने के साथ ही साइबर अपराधों के मामले भी बढ़े हैं. एटीएम हैकिंग, कार्ड स्किमिंग और ओटीपी फ्रॉड जैसे मामले आम हो चुके हैं. साइबर ठग आमतौर पर कम जानकारी रखने वाले लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और उनसे धोखाधड़ी कर लेते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

">

पुलिस अन्य आरोपियों की कर रही तलाश
हमीरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में राहत है. मौदहा कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी को भी अपना एटीएम कार्ड, पिन या बैंक से जुड़ी जानकारी न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. यह घटना एक बार फिर से साबित करती है कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे मजबूत उपाय है.

ये भी पढ़ें: यूपी के मुरादाबाद में 22 पाकिस्तानियों ने की शादी, इनके 95 बच्चे, इनमें से कई शादीशुदा, ऐसे हुआ खुलासा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget