एक्सप्लोरर

Haldwani News: हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक ने खुद बताया निर्दोष, DGP को पत्र लिखकर की ये मांग

Uttarakhand News: हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद एक पत्र वायरल हो रहा है. जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसे फंसाया जा रहा है. 

Haldwani News: हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक ने एक और दांव खेला है अब्दुल मलिक ने एक पत्र पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को लिखा है जिसमे उसने कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है, वो बेकसूर है. जिस दिन हल्द्वानी में हिंसा हुई, उस दिन अब्दुल मलिक दिल्ली और हरियाणा में था. अब्दुल मलिक ने अपने वकील की जरिए दावा किया है कि वह उस दिन बीजेपी नेता से भी मिला था. 7 और 8 फरवरी को वो दिल्ली और हरियाणा में था लेकिन डीजीपी अभिनव कुमार ने ऐसे किसी भी खत के मिलने से साफ इंकार किया है.

हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद एक पत्र वायरल हो रहा है. पत्र के अनुसार सात फरवरी को अब्दुल मलिक अपने ड्राइवर जहीर अहमद के साथ तीन घंटे तक नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित एक फाइव स्टार होटल के रेस्टोरेंट में था. शाम पांच बजे पीलीभीत निवासी अपने अधिवक्ता सुधीर तिवारी को अब्दुल मलिक ने वहां बुलाया फिर दोनो सेक्टर 31 में उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विशाल बख्शी के घर पहुंचे थे. 

वायरल पत्र में किया ये दावा 
वायरल पत्र के अनुसार शाम 7:30 बजे अब्दुल मलिक ने सुधीर तिवारी के साथ सेक्टर-18 के एक रेस्टारेंट में खाना खाया फिर अब्दुल मलिक रात में अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली में ही एक होटल में रुका था. इस वायरल पत्र के अनुसार आठ फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सुधीर तिवारी अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए सेक्टर 17 में नोएडा में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज के आवास पर गए थे इस दौरान अब्दुल मलिक भी उनके साथ था बलबीर पुंज ने उन्हें अयोध्या पर लिखी किताब भी दी थी.

इसके बाद दोनों नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सांसद तारिक अनवर के आवास पर गए और शाम करीब तीन बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह के घर भी कार्ड देने गए थे. पत्र के अनुसार मलिक ने नोएडा के फाइव स्टार होटल में रात का खाना खाया और सुधीर तिवारी को लेकर ग्रेटर नोएडा गया. वहां आधा घंटा रुकने के बाद वह फरीदाबाद में अपनी बेटी के आवास पर चला गया था

DGP अभिनव कुमार ने पत्र मिलने से किया इनकार
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने साफ इंकार किया है उनका कहना है उनको कोई ऐसा पत्र नहीं मिला है फिलहाल सोशल मीडिया के वायरल हो रहा ये पत्र सुर्खियां बटोर रहा है इस खत में कितनी सच्चाई है ये तो पुलिस जांच के बाद ही बता सकती है लेकिन इस पत्रके बाहर आने के बाद मलिक की राजनेतिक पहचान जरूर सामने आती दिख रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पश्चिम यूपी की कई सीटों पर BJP में फंसा पेंच, क्या रणनीति बदल रही पार्टी, इस फैसले से मिला संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget