एक्सप्लोरर

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के दंगाइयों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, 3 वांटेड सहित 14 उपद्रवी गिरफ्तार

Haldwani Violence News: एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों से पेट्रोल बम और पीएसी की लूटी गई मैगजीन भी बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि मुखानी थाने की गाड़ी जलाने में 6 उपद्रवी शामिल थे. 

Haldwani Violence Update: हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस का दंगाईयों के खिलाफ एक्शन जारी है. हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने आज शनिवार (17 फरवरी) को 14 दंगाई गिरफ्तार किए हैं, अब तक इस घटना में शामिल 58 दंगाइयों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसएसपी प्रहलाद मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी देते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के 14 दंगाइयों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 3 नामजद भी हैं, जिनके पोस्टर भी जारी हुए थे.

वहीं एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों से पेट्रोल बम और पीएसी की लूटी गई मैगजीन भी बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि मुखानी थाने की गाड़ी जलाने में 6 उपद्रवी शामिल थे. एसएसपी ने बताया कि हाल ही में बनभूलपुरा में हुई घटना के बाद अब क्षेत्र में शांति का माहौल है. हाल ही पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था. इसके साथ ही हल्द्वानी हिंसा के फरार 9 उपद्रवियों के पोस्टर भी जारी किया गया था.

वहीं आज जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने नगर निगम सभागार हल्द्वानी में शहर के विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर व जिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस की है. पहले की तरह सभी लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. इस बैठक में व्यापार संघ, बार एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, पेट्रोल पंप, छात्र संघ, पर्यावरण मित्र, विभिन्न राजनीतिक दल, टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

बता दें कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे और नमाज स्थल को ढहाने के बाद आठ फरवरी को इलाके में हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पथराव किया था और पेट्रोल बम भी फेंके थे. इस दौरान आगजनी भी हुई थी और पुलिस और सरकारी कर्मी भी घायल हुए थे.

Farmers Protest: किसान आंदोलन में 'टिकैत परिवार' के एक सदस्य की हो सकती है कुर्बानी, राकेश टिकैत का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget