एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी का सर्वे पूरा करने की तारीख आ रही नजदीक, एक बार फिर बढ़ाया जा सकता है समय

Varanasi News: हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि 24 जुलाई 2023 को ASI सर्वे शुरू किया गया था लेकिन अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट तक पहुंचा.

Gyanvapi Mosque Case: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं और प्रशासनिक अफसर के देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से ASI सर्वे का काम जारी है. पूर्व निर्धारित तारीख को बढ़ाते हुए एएसआई को वाराणसी जिला न्यायालय द्वारा 6 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का समय दिया गया था और आज 59वां दिन है. ऐसे में एक बार फिर कहा जा रहा है कि ASI द्वारा 5 या 6 अक्टूबर को फिर से ASI सर्वे की तारीख को बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया जा सकता है.

हिंदू पक्ष अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि आज ASI सर्वे का 59वां दिन है. ऐसे में ASI को 6 अक्टूबर तक वाराणसी जिला न्यायालय में सर्वे की रिपोर्ट पेश करनी है. लेकिन अभी भी सर्वे का बहुत सा काम बाकी है. इसलिए निश्चित तौर पर व्यवस्थित रूप से सर्वे के कार्य को पूर्ण करने के लिए ASI द्वारा फिर से और अधिक अवधि की मांग की जा सकती है. अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से ASI सर्वे का काम जारी है और अभी इस सर्वे को पूर्ण होने में कई महीने लग सकते हैं.

4 अगस्त से जारी है सर्वे का काम 

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि 24 जुलाई 2023 को ASI सर्वे शुरू किया गया था लेकिन अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट तक पहुंचा. देश की सबसे बड़ी अदालत ने ASI सर्वे को लेकर अपना निर्णय स्पष्ट करते हुए इसे पुनः शुरू करने का आदेश दिया. जिसके बाद 4 अगस्त से वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे का काम शुरू किया गया. बीच में 15 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश पर एक दिन के लिए इसे रोका गया था जिसके बाद यह लगातार जारी है. ऐसे में यह देखना होगा कि वाराणसी जिला न्यायालय द्वारा 6 अक्टूबर को ASI सर्वे मामले में क्या निर्णय दिया जाता है.

UP Politics: 'मेरे लिए चुप रहना संभव नहीं..', किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने फिर दिखाए तीखे तेवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget