एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर राम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा

Gyanvapi Case: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कोर्ट के इस फैसले पर कहा कि सर्वे करने का आदेश देने के लिए मैं कोर्ट को धन्यवाद देता हूं. सर्वे से मंदिर का स्वरूप स्पष्ट हो जाएगा.

Gyanvapi Case News: वाराणसी की अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद में वैज्ञानिक सर्वे के निर्देश देने वाली याचिका पर फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने कहा कि वजूखाना को छोड़कर ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे होगा. वहीं कोर्ट के इस फैसले पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी प्रतिक्रिया दी है. आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि ASI ने ही रामजन्मभूमि की खुदाई कर प्रमाणित किया था कि वहां मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई. अब ASI को ज्ञानवापी का सर्वे करने के लिए दिया गया है, वहां भी ऐसा ही होगा. सर्वे करने का आदेश देने के लिए मैं कोर्ट को धन्यवाद देता हूं. सर्वे से मंदिर का स्वरूप स्पष्ट हो जाएगा.

वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने मां श्रृंगार गौरी मूल वाद में ज्ञानवापी के सील वजूखाने को छोड़कर बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से रडार तकनीक से सर्वे कराने के आवेदन को मंजूर कर लिया है. यह फैसला सुनाते हुए वाराणसी कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की थी. 14 जुलाई को करीब डेढ़ घंटे तक हुई बहस के बाद जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि न्यायालय ने एएसआई सर्वे का आदेश दे दिया है. विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आवेदन मंजूर कर लिया गया है और अदालत ने वजू टैंक को छोड़कर, जिसे सील कर दिया गया है, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का एएसआई सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है. एएसआई सर्वे की रिपोर्ट जिला जज को 4 अगस्त को देगा. मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का विरोध किया था, लेकिन, कोर्ट ने सभी दलीलों को सुनकर सर्वे की अनुमति दे दी है. वाराणसी जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है.

दरअसल 14 जुलाई को वाराणसी के चर्चित श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामले में मस्जिद का सर्वे कराने की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई थी. तब, जिला जज ने ऑर्डर रिजर्व कर लिया था. 16 मई 2023 को चारों वादी महिलाओं की तरफ से हिंदू पक्ष ने एक प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें मांग की गई थी कि ज्ञानवापी मस्जिद के विवादित हिस्से को छोड़कर पूरे परिसर की एएसआई से जांच कराई जाए. इसी याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इजाजत दे दी है.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी केस को लेकर इंतजामिया कमेटी ने फैसले पर जताई असहमति, कहा- 'हाईकोर्ट में देंगे चुनौती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, AIIMS ऋषिकेश मिलने पहुंचे CM धामी
उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, AIIMS ऋषिकेश मिलने पहुंचे CM धामी
UP News: नवरात्रि के समय खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, एक्सपायरी वाला 400 किलो कुट्टू का आटा जब्त
नवरात्रि के समय खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, एक्सपायरी वाला 400 किलो कुट्टू का आटा जब्त
अब बुलंदशहर में 'नीले ड्रम' में डालकर मारने की धमकी, युवक ने पत्नी को प्रेमी के हवाले किया
बुलंदशहर में 'नीले ड्रम' में डालकर मारने की धमकी, युवक ने पत्नी को प्रेमी के हवाले किया
बुलंदशहर: रील के चक्कर में हाईवे पर स्टंट, बस के आगे स्कूटी लहराई, कटा 23 हजार का चालान
बुलंदशहर: रील के चक्कर में हाईवे पर स्टंट, बस के आगे स्कूटी लहराई, कटा 23 हजार का चालान

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका
मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
Embed widget