एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी पर फैसले के बाद VHP के आलोक कुमार बोले- '31 वर्ष पहले ज्ञानवापी के तहखाने में होती थी पूजा, उम्मीद है कि...'

Varanasi News: वाराणसी जिला कोर्ट ने बुधवार को ज्ञानवापी के तहखाने में हिंदूओं को पूजा करने की इजाजत दी है. इस पर विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अलोक कुमार ने प्रसन्नता जाहिर की है.

Gyanvapi Case News: विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने ज्ञानवापी ढांचे के तहखाने में भगवान विश्वेशर की पूजा, सेवा की अनुमति देने के वाराणसी के न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण आदेश ने खुशी का संचार किया है और उन्हें उम्मीद है कि संपूर्ण ज्ञानवापी परिसर के मुकदमे का फैसला भी जल्द ही हिंदू समाज के पक्ष में होगा.

आलोक कुमार ने कहा कि काशी की जिला अदालत ने एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है, जिससे विश्व के सभी हिंदुओं का हृदय आनंद से भर गया है. ज्ञानवापी ढांचे के तहखाने के दक्षिण भाग में मंदिर स्थित है. 1993 तक यानी आज से 31 वर्ष पहले तक उस मंदिर में भगवान की नियमित पूजा-अर्चना होती थी. 1993 में वहां बाड़ लगा दी गई, हिंदुओं का आना-जाना बंद कर दिया गया और अन्यायपूर्वक वहां उनके पूजा के अधिकार से वंचित कर दिया गया. उसको वापस शुरू करने के लिए मुकदमा दायर किया गया.

'ज्ञानवापी का फैसला हिंदूओं के पक्ष में आने कीगोल उम्मीद'
कुछ समय पहले वादी की प्रार्थना पर कोर्ट ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को उस जगह का रिसीवर तय कर दिया और उन्हें उसकी सुरक्षा संभाल का दायित्व दिया गया. किंतु, उस आदेश में पूजा-अर्चना के बारे में कुछ नहीं था. अतः वादी ने दोबारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया. आदेश पर खुशी जताते हुए विश्व हिंदू परिषद के नेता ने कहा कि उन्हें बहुत प्रसन्नता है कि कोर्ट ने आज कहा कि वादी और काशी विश्वनाथ ट्रस्ट मिलकर एक पुजारी की नियुक्ति कर दें और यह पुजारी इस बात का ध्यान रखें कि वहां नियमित विधिपूर्वक पूजा-अर्चना, सेवा होती रहे. 

यह अधिकार 31 वर्ष बाद मिला, इतना समय क्यों लगा, यह सोचना होगा पर जब मिला तब अच्छा. उन्होंने कहा कि वे इसमें भविष्य की भी आहट देखते हैं और इसलिए उन्हें आशा है कि इस निर्णय के बाद, सम्पूर्ण ज्ञानवापी परिसर के मुक़दमे का फैसला भी जल्दी होगा और प्रमाणों और तर्क के आधार पर वह आश्वस्त हैं कि यह फैसला हिन्दू समाज के पक्ष में ही आएगा. उन्होंने कहा कि हिंदू भगवान काशी विश्वेश्वर को उनके मूल स्थान पर पुनः स्थापित कर सकेंगे, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए होगा.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi: व्यास जी के तहखाने में 31 साल बाद हुई पूजा, डीएम भी रहे मौजूद, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget